फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बच्चों की पढ़ाया पर्यावरण का पाठ

बच्चों की पढ़ाया पर्यावरण का पाठ

Sun, 16 Jul 2017 02:19 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
बच्चों की पढ़ाया पर्यावरण का पाठ
वाराणसी। डीएम योगेश्वर राम मिश्र शनिवार को अपने गोद लिए स्कूल पहुंचे। अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज परिसर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। बच्चों का पढ़ाने के साथ ही, उनसे कई सवाल भी पूछे। डीएम ने बच्चों से कहा कि आप सभी एक-एक पौधे अवश्य लगाएं, उसकी देखभाल करें।
विज्ञापन

कहा कि पौधों पर संबंधित छात्र-छात्राओं के नाम की पट्टिका लगाई जाए। विद्यालय परिसर में सफाई के लिए निर्देश दिया। बच्चों को अब तक ड्रेस न मिलने की जानकारी पर तत्काल प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया।
विज्ञापन

इसके पहले डीएम कैथी ग्राम स्थित प्राइमरी पाठशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय क्लास चल रही थी। सभी शिक्षक क्लास में थे। शिक्षक जकाउल्लाह ने बताया गया कि विद्यालय में 234 बच्चे हैं। बताया कि प्रधानाध्यापक 12 दिन से छुट्टी पर हैं। नए बच्चों को ड्रेस न बंटने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्पाटमेंट में खपाया कालाधन
वाराणसी। पूर्वांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने एक रीयल एस्टेट कारोबारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत डीएम योगेश्वर राम मिश्रा और आयकर आयुक्त से की। इनके द्वारा टैक्स की चोरी की जा रही है। दावा कि कारोबारी के खिलाफ उनके पास वीडियो रिकार्डिंग हैं। इसमें कारोबारी और उसके पार्टनर के बातचीत का ब्यौरा है। वहीं प्रमोद सिंह का कहना है कि उन्होंने परिवहन विभाग की वसूली के संबंध में उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। आरटीओ आजमगढ़ ने पत्र भेजकर उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। जिसके खिलाफ आरोप वहीं बयान लेने के लिए बुला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed