{"_id":"595aab154f1c1b5d698b45ce","slug":"181499114261-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्रों को जमीन देने के मामले में जांच का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपात्रों को जमीन देने के मामले में जांच का आदेश
Updated Tue, 04 Jul 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहता। कोरौता गांव में करोड़ों रुपये की जमीन अपात्रों को पट्टा कर दी गई। गांव के लोगों ने इसकी शिकायत तत्कालीन जिलाधिकारी से की थी लेकिन एक काबीना मंत्री के दबाव में कोई कार्रवाई नही हुई। बीते सप्ताह ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला और पूरे मामले की जांच की मांग की। डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने एसडीएम राजातालाब को जांच का आदेश दिया है।
काशी विद्यापीठ ब्लॉक के कोरौता गांव में लगभग दो बीघा जमीन ऐसे लोगों को आवंटित कर दिया गया जो कहीं से भी पात्रता की सूची में नहीं आते हैं। इतना ही नहीं जो व्यक्ति दूसरे ब्लॉक में गांव का प्रधान रहा उसके भी पुत्रों के नाम आवंटन हो गया। ग्रामीणों ने बताया की कोरौता गांव में इस समय जमीन की कीमत लगभग पंद्रह से बीस लाख रुपये विस्वा है। कुछ ग्रामीणों की शिकायत पर जून में तत्कालीन एसडीएम ने लेखपाल से जांच कराई तो चार पांच लोग अपात्र पाए गये जिनके आवंटन को निरस्त करने की रिपोर्ट भी लेखपाल ने दी है। ऐसे लोग जिनके पास पक्का मकान और गाड़ी भी है उनको भी पट्टा कर दिया गया है।
आवंटन से संबंधित सभी पत्रावली को तलब किया गया है और इसकी गहना से जांच की जाएंगी। रीता यादव, एसडीएम राजातालाब।