फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   18 people swindled out 50 lakh Two brothers duped victims under pretext of making and displaying jewelry

18 लोगों से 50 लाख की ठगी: जेवर बनवाने और दिखाने के नाम पर लगाया चूना, मोबाइल बंद कर दो भाई गायब; FIR

Mon, 31 Aug 2026 10:28 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 31 Aug 2026 10:28 PM IST
सार

जेवर बनवाने और दिखाने के नाम पर 18 लोगों से करीब 50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रक्षाबंधन के बाद दोनों भाई मोबाइल बंद कर गायब हो गए। ठगी के शिकार व्यापारियों ने दोनों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद पीड़ितों ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
18 people swindled out 50 lakh Two brothers duped victims under pretext of making and displaying jewelry
अतरौलिया थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्वास में लेकर सोने-चांदी के जेवरात बनवाने और दिखाने के नाम पर करीब 18 सराफा कारोबारियों और ग्राहकों से लगभग 50 लाख रुपये के जेवरात व नकदी हड़पकर दो भाइयों के भाग जाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


आरोप है कि अंबेडकरनगर के कटेहरी निवासी कन्हैया सोनी और उसका भाई मोनू सोनी रक्षाबंधन के बाद से मोबाइल फोन बंद कर भाग गए हैं। सोमवार को कई पीड़ित एकजुट होकर अतरौलिया थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ जेवरात बरामद कराने की मांग की।
विज्ञापन


खानपुर फतेह वार्ड नंबर-1 निवासी सराफा कारोबारी राहुल सेठ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कन्हैया सोनी और उसका भाई मोनू उनकी दुकान पर आते-जाते थे। इसी दौरान कन्हैया ने उनसे जान-पहचान बढ़ाकर विश्वास कायम कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि वह घर पर जेवर दिखाने की बात कहकर दुकान से करीब 20 ग्राम वजन की सोने की सिकड़ी, सुई-धागा और लॉकेट ले गया। इनकी कीमत करीब 2.75 लाख रुपये बताई गई है।

तेजापुर में मिठाई की दुकान चलाने वाले राहुल मोदनवाल ने बताया कि कन्हैया अक्सर उनकी दुकान पर बैठता था। उसने जेवर बनवाने की बात कही और उनसे 15-15 ग्राम की दो सोने की चेन ले लीं। दोनों चेन की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है।

आरोप है कि कन्हैया ने 10 दिन में जेवर वापस करने का भरोसा दिया था, लेकिन रक्षाबंधन के बाद उसका कोई पता नहीं चल रहा है। तेजापुर निवासी अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने पत्नी के कान के टूटे जेवर और पायल बनवाने के लिए कन्हैया को दिए थे। तय समय पर जेवर वापस नहीं मिले। संपर्क करने का प्रयास किया गया तो मोबाइल बंद मिला।

दो साल से किराये पर रहकर बढ़ाया था संपर्क
अतरौलिया। कन्हैया पिछले करीब दो वर्षों से तेजापुर में किराये पर रहकर ग्राम गोल्ड और बर्तन का काम करता था। इसी दौरान उसने क्षेत्र के कई व्यापारियों और लोगों से संपर्क बढ़ाया और उनका विश्वास हासिल किया। आरोप है कि इसी विश्वास का फायदा उठाकर वह लोगों से जेवरात और नकदी लेता रहा। मामला सामने आने के बाद पीड़ितों ने कन्हैया की तलाश शुरू की। कटेहरी स्थित उसके पैतृक आवास के अलावा अल्लीपुर (निजामाबाद) स्थित ससुराल और बुआ के घर पर भी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। उसका भाई मोनू भी भागा हुआ है। 

पकड़वाने वाले को 50 हजार इनाम की घोषणा
पीड़ित व्यापारियों का आरोप है कि दोनों भाइयों ने क्षेत्र के करीब 18 लोगों से लगभग 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी हड़प ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पीड़ितों की ओर से उन्हें पकड़वाने अथवा पुलिस तक पहुंचाने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये तथा उनके ठिकाने की सही जानकारी देने वाले को 10 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की गई है। थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि मामला करीब दो वर्षों से चले आ रहे लेनदेन से जुड़ा है। वर्तमान में आरोपी फरार हैं। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेजकर आवश्यक अनुमति ली जाएगी। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed