फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   1717 nominated in Azamgarh, 200 unknown cases in protest case against Citizenship Amendment Act

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रकरण में आजमगढ़ में 17 नामजद , 200 अज्ञात पर केस

Wed, 18 Dec 2019 08:37 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 18 Dec 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
1717 nominated in Azamgarh, 200 unknown cases in protest case against Citizenship Amendment Act
लोगों को समझाते जिलाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान मंगलवार की दोपहर मुबारकपुर कस्बे में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। तनाव को देखते हुए जहां अर्धसैनिक बल, पीएसी और पुलिसवालों की ड्यूटी लगाई गई है, वहीं अन्य जिलों से भी फोर्स लगाई जा रही।

विज्ञापन


मुबारकपुर कस्बे में मंगलवार को हुई घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने तहरीर दी है जिसमें 17 को नामजद और 200 अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। इन पर धार्मिक भावना भडक़ाने, पुलिस पर पथराव, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, भीड़ इकट्ठा करने, शांति में खलल डालने सहित अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। इस मामले में गिरफ्तार 11 आरोपियों का चालान किया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही। गिरफ्तार लोगों में शिबली कॉलेज का छात्र नेता भी शामिल है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश मिश्रा के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में अबु सैफ पुत्र मो. सादिक, शमशाद अहमद, मो. वासिक पुत्र इफ्तेखार, मो. दानिक पुत्र रियाजुद्दीन, जियाउद्दीन पुत्र बदरुद्दीन, बेलाल, राफे निजाम, सुहेल अहमद, मो. मोबिन, मो. हारिस नोमानी, छात्र नेता सम्स तबरेज का नाम शामिल है। यह लोग मुबारकपुर कस्बा और आसपास गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सम्स तबरेज शिबली कालेज का छात्र नेता है। पुलिस के मुताबिक उपद्रव में शामिल इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। घटना के समय सीसीटीवी फुटेज और कराए गए वीडियो रिकार्डिंग के जरिए इन लोगों का मिलान कराया गया।


हिंसा फैलाने में इनकी संलिप्तता पाए जाने पर सभी के विरुद्ध दर्ज मुकदमों की धारा में चालान कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत ने जेल भेज दिया। इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई है। पुलिस लगातार संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed