फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   थमा प्रचार का शोर, अब दस्तक डोर-टू-डोर

थमा प्रचार का शोर, अब दस्तक डोर-टू-डोर

Sat, 18 May 2019 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
थमा प्रचार का शोर, अब दस्तक डोर-टू-डोर
वाराणसी। सातवें चरण के मतदान के प्रचार का शोर शुक्रवार शाम छह बजे थम गया। चुनाव प्रचार का अंतिम दिन होने के कारण सुबह से ही राजनीतिक दलों ने पूरा जोर लगाया। दोपहर बाद सियासी दलों के स्टार प्रचारक और अन्य बाहरियों के शहर छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया। देर शाम प्रत्याशियों की ओर से डोर टू डोर अभियान शुरू कर दिया गया। उधर, मतदान के लिए प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। अधिग्रहित वाहनों को पुलिस लाइन में पार्क कराया गया।
विज्ञापन

अंतिम चरण के मतदान का चुनाव प्रचार थमने के बाद शुक्रवार रात राजनीतिक दल और प्रत्याशी रणनीति बनाने में जुट गए। देर शाम डोर टू डोर संपर्क शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। उधर, पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान भी पहुंचने लगे। जिले भर में 1,136 मतदान केंद्र और 2920 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मतदान की तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

वाहन नहीं भेजने वालों पर होगी एफआईआर
पोलिंग पार्टियों और पुलिस बल सहित अधिकारियों के लिए वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। शुक्रवार दोपहर से ही वाहनों के पुलिस लाइन में आने का सिलसिला शुरू हो गया था। अधिग्रहित वाहन नहीं भेजने वालों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से रवाना होंगी पोलिंग पार्टी
मतदान के लिए शनिवार सुबह से पोलिंग पार्टियां और पुलिस बल की रवानगी शुरू हो जाएगी। इस बार विधानसभावार पोेलिंग पार्टियों को भेजा जाएगा। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के लिए पुलिस लाइन, शिवपुर क्षेत्र के लिए बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल, शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के लिए चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल, शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के लिए नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल, कैंट विधानसभा क्षेत्र के लिए मिंट हाउस स्थित क्रिश्चयन नर्सरी स्कूल और सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के लिए यूपी कॉलेज से पोलिंग पार्टियां और फोर्स रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed