फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डीआईसी मीट में दिखा बीएचयू छात्रों का हुनर

डीआईसी मीट में दिखा बीएचयू छात्रों का हुनर

Fri, 12 Apr 2019 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
डीआईसी मीट में दिखा बीएचयू छात्रों का हुनर
वाराणसी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से दिल्ली में दो दिवसीय आल इंडिया डिजाइन इनोवेशन सेंटर (डीआईसी) मीट में बीएचयू सेंटर के छात्र-छात्राओं का हुनर देखने को मिला। इस दौरान बीएचयू डीआईसी के समन्वयक डॉ. मनीष अरोरा ने सोलर रिक्शा से लेकर वाटर सेफ्टी हैंड पंप के बारे में बताया। इस दौरान नीति आयोग के वाइस चेयरमैन डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि इनोवेशन और डिजाइन की जरूरत देश को है। इसके लिए सभी केंद्रों को मिलकर काम करना होगा।
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मानव संसाधन विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉ. एन सरवना कुमार ने अभिकल्प नवप्रवर्तन केंद्र के बारे में विस्तार से बताया। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव आर. सुब्रमण्यम ने अभिकल्प नवप्रवर्तन केंद्र की योजनाओं और उसके उद्देश्य की चर्चा की। कार्यक्रम में आईएमएस के बायोकेमिस्ट्री विभाग से डॉ. कमलेश मनोहर पलनदुरकर शामिल हुए। कार्यक्रम में बीएचयू डिजाइन इनोवेशन सेंटर के समन्वयक डॉ. मनीष अरोरा तथा उनकी टीम द्वारा तैयार सभी नवप्रवर्तन केन्द्रों का एक 200 पृष्ठ की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed