{"_id":"5c9fd748bdec22145d383d84","slug":"171553979208-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा का आशीर्वाद लेकर पीएम करेंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा का आशीर्वाद लेकर पीएम करेंगे नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर लोकसभा चुनाव में वाराणसी से नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले पीएम के रोड शो की भी तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी पीएम के आगमन की तिथि तय नहीं हुई है, मगर 25 अप्रैल को रोड शो और 26 अप्रैल को नामांकन के संकेत दिए गए हैं। उधर, नवरात्र के पहले दिन छह अप्रैल से पीएम के चुनाव कार्यालय को शुरू कर दिया जाएगा।
सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री 25 अप्रैल को वाराणसी आएंगे और इस दिन लंका स्थित रविदास गेट से गोदौलिया तक रोड शो करेंगे। इसी दिन पीएम की जनसभा भी वाराणसी सहित पूर्वांचल के किसी जिले में हो सकती है। अगले दिन 26 अप्रैल को पीएम काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद नामांकन करेंगे।
भाजपा की ओर से काशी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी और पीएम मोदी के नामांकन की तैयारियों को लेेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि वाराणसी संसदीय क्षेत्र में 19 मई को मतदान होने जा रहा है और इसकी तैयारियों के लिए बहुत ही कम समय बचा है। पिछली बार जब नरेंद्र मोदी ने नामांकन किया था तब कार्यकर्ताओं एवं जनता ने इसे ऐतिहासिक बनाया था। संगठन महामंत्री रत्नाकर ने कहा, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति के संपर्क में रहें। सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख बना दिए जाएं। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने की। इस दौरान अशोक चौरसिया, नागेश्वर, प्रकाश यादव, आत्मा विश्वेश्वर, काशी नाथ अकेला, विनोद गुप्ता, नरसिंह दास और मंडल व सेक्टर पदाधिकारी उपस्थित रहे।