{"_id":"5c744b82bdec22102e65e69d","slug":"171551125378-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकनृत्य से सांस्कृतिक परंपरा का ‘अभिनंदन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकनृत्य से सांस्कृतिक परंपरा का ‘अभिनंदन’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू के पांच दिवसीय अंतर संकाय युवा महोत्सव स्पंदन के चौथे दिन एंफीथिएटर मैदान में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में जहां प्रतिभागियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से दिल जीत लिया, वहीं स्वतंत्रता भवन में नाटक के माध्यम से सामाजिक समस्याओं की ओर सभी का ध्यान खींचा। महोत्सव का समापन मंगलवार को होगा।
चौथे दिन छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह, संयोजक प्रो. जेके रॉय, प्रो. केके सिंह के निर्देशन में एंफीथिएटर मैदान में नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसमें बीएचयू के विभिन्न संकायों के साथ ही महिला महाविद्यालय, आर्य महिला पीजी कॉलेज, डीएवीपीजी कॉलेज, वसंता कॉलेज, वसंत महिला महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने राजस्थानी कालबेलिया, पंजाबी भागड़ा, गुजराती सहित मनोहारी लोकनृत्यों की प्रस्तुति कर दर्शकाें को झूमा दिया। उधर, पंडित ओंकारनाथ ठाकुर सभागार में एकल शास्त्रीय संगीत और नृत्य प्रतियोगिता में भी शानदार प्रस्तुतियां हुईं। उधर, स्वतंत्रता भवन में लघु नाटक में भगत सिंह की जीवनी के साथ ही प्रतिभागियों ने नारी उत्पीड़न और भ्रष्टाचार पर प्रहार किया।
प्रश्नोत्तरी, स्केचिंग, कोलाज में दिखा हुनर
चौथे दिन पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण विभाग के सेमिनार हॉल में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छह टीमों ने भागीदारी की। उधर, दृश्य कला संकाय सभागार में स्केचिंग में 17 और कोलाज में 16 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर जीत की दावेदारी रखी। इसके अलावा विज्ञान संस्थान में हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत काव्यपाठ की प्रतियोगिता भी हुई।