फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पांच मिनट में 24 कोचों में भर जाएगा पानी

पांच मिनट में 24 कोचों में भर जाएगा पानी

Sat, 15 Dec 2018 01:59 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
पांच मिनट में 24 कोचों में भर जाएगा पानी
वाराणसी। अब ट्रेनों में महज महज पांच मिनट में पानी भरा जा सकेगा। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर 142 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों पर एससीएडीए (सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्टिेवशन) कंप्यूटरीकृत प्रणाली शुरू होने जा रही है। वाराणसी के कैंट और मंडुवाडीह रेलवे स्टेशनों पर भी मार्च तक इस सुविधा के शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कैंट रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्टेशनों पर आए दिन पानी की समस्या को लेकर हो हल्ला मचता है। पानी खत्म होने और समय से न भरे जाने पर यात्री हंगामा करते हैं और परेशानी झेलनी पड़ती है वो अलग। दरअसल किसी ट्रेन की 24 बोगियों में पानी भरने में अभी 20 मिनट लगते हैं। नई प्रणाली शुरू हो जाने के बाद यह काम मात्र पांच मिनट में हो जाएगा। 15 मिनट की बचत होगी और समय से ट्रेन गंतव्य तक रवाना हो जाएगी। खास बात यह है कि इस प्रणाली के माध्यम से एक साथ कई ट्रेनों में पानी भरा जा सकेगा। हाल ही में रेलवे बोर्ड ने इस परियोजना के लिए 300 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है। लंबी दूरी वाली ट्रेनों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। अभी चार इंच वाले पाइप की मदद से पानी भरा जाता है। अब छह इंच वाले पाइप को हाई पावर मोटर के साथ लगाया जाएगा। ट्रेन कोचों में पानी एससीएडीए कंप्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से अपूर्ति की जाएगी। आरडीएसओ ने इसको तैयार किया है। स्टेशन निदेशक आनंद मोहन ने बताया कि इस प्रणाली के लिए जरूरी बेसिक तैयारियों पर काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed