{"_id":"5c116fadbdec2241754a3572","slug":"171544646573-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन छात्र निलंबित, परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन छात्र निलंबित, परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। उदय प्रताप महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के दौरान मतगणना में हंगामा और मतपत्र फाड़ने के आरोप में तीन छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही उनका परिसर में प्रवेश भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।
बीते आठ दिसंबर को यूपी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान हुआ था। मतदान के बाद मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे पंकज सिंह व शुभम राय और पुस्तकालय मंत्री पद के प्रत्याशी रहे सौरभ सिंह हंगामा किया था। कई सारे मतपत्र भी फाड़ दिए थे। प्राचार्य डॉ. विजय बहादुर सिंह के अनुसार मतगणना के दौरान अव्यवस्था उत्पन्न करने पर इन तीनों ही छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। उन्हें निलंबित करने के साथ परिसर में उनका प्रवेश भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।