{"_id":"5be5e9f7bdec2269407effa8","slug":"171541794295-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाजिदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बांटे आमंत्रण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाजिदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बांटे आमंत्रण पत्र
Updated Sat, 10 Nov 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 नवंबर को काशी आगमन की तैयारियों में भाजपा जुट गई है। शुक्रवार को पीएम के कार्यक्रम स्थल वाजिदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय पदाधिकारियों से अधिक से अधिक भीड़ जुटाने को कहा। इसके अलावा आसपास के गांवों में जनसंपर्क कर आम जनता को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र दिया। अजगरा, हरहुआ के तीन बूथों पर कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष ने सम्मानित किया।
उधर, पार्टी नेताओं ने कार्यक्रम स्थल के आसपास के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। लोगों को आमंत्रण पत्र बांटे। तैयारियों के संबंध में सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ और प्रकल्प की बैठक गुलाब बाग में हुई। प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि पूरी टीम को शक्ति लगाकर भीड़ जुटानी है। पहली बार बनारस से नदियों के मार्ग से परिवहन शुरू होगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि हर बूथ से कार्यकर्ताओं की भागीदारी होनी चाहिए। काशी क्षेत्र के महामंत्री अशोक चौरसिया ने कार्यक्रम में पहुंचने वालों का वृत्त लिया। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि जनसंपर्क अभियान तेज चल रहा है।महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने स्वागत किया और कहा कि कार्यकर्ता अपने साधन से कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे। दूर दराज के मंडलों के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। 35 हजार कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इस मौके पर प्रकाश चंद्र यादव, निर्मला सिंह पटेल, गीता शास्त्री, हरीश वालिया, गोकुल शर्मा, अशोक कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।