{"_id":"5abfe3964f1c1b9a618b4b90","slug":"171522525078-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर काम से दिन भर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर काम से दिन भर जाम
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई। राष्ट्रीय राजमार्ग के सिक्स लेन और भदोही-मिर्जापुर मार्ग के फोर लेन के निर्माण के चलते औराई में दिनभर शनिवार को जाम लगा रहा। यातायात व्यवस्था कराहती रही। वाहनों की पांच किलोमीटर तक कतार लगी रही। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इस समया राष्ट्रीय राजमार्ग को सिक्स लेन बनाने के लिए सड़क बने डिवाइडर को तोड़ा जा रहा है। साथ ही भदोही-मिर्जापुर मार्ग को भी फोर लेन बनाने का काम तल रहा है। निर्माण कार्य के चलते जीटी रोड के एक लेन को बंद कर दिया गया है। वही औराई चौराहे से माधोसिंह रेलवे क्रासिंग तक भी वाहनों को नहीं जाने दिया जा रहा है। मिर्जापुर से आने वाले वाहन रेलवे क्रासिंग के पहले औराई तहसील रोड होकर जीटी रोड पर आ रहे हैं। जौनपुर आने वाले वाहन औराई चौराहे पर लगे जाम में फंस जा रहे हैं। वारणसी से मिर्जापुर जाने वाले वाहन भी जाम के चलते मिर्जापुर नहीं पहुंच पा रहे हैें। जाम की समस्या सड़क निर्माण शुरू होने के बाद से ही शुरू हुई है। रोज औराई में जाम लग रहा है। निर्माण कार्य के पूरा होने तक जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ेगा। शनिवार को लगे लंबे जाम से दिनभर लोग परेशान रहे। वाहबन क्या पैदल चलना भी दूभर रहा। पांच किलोमीटर तक लगे जाम में वाहन रेंगते नजर आए।