{"_id":"5a53d9ce4f1c1b4b198b5a23","slug":"171515444686-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्य होगा भारत माता मंदिर का प्रवेश द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्य होगा भारत माता मंदिर का प्रवेश द्वार
Updated Tue, 09 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट एंड आग्मेंटेशन योजना (हृदय) के तहत भारत माता मंदिर का प्रवेश द्वार अब पत्थर का बनेगा। इसकी डिजाइन तैयार कर ली गई है। साथ ही, इसे बनाने के लिए आदेश भी दे दिया गया है। गेट को आकर्षक ढंग से बनाया जाएगा। बीच में लोहे की ग्रिल होगी जिसमें कमल के फूल की डिजाइन बनेगी और ऊपर भारत माता मंदिर लिखा जाएगा।
गेट पर आकर्षक हेरिटेज लाइट लगाई जाएगी। जिससे कि रात में अलग तरह का दिखे। हृदय योजना में 1.33 करोड़ की लागत से भारत माता मंदिर परिसर में पाथवे, पोलाड लाइट, पार्किंग और पार्क को सजाया और संवारा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दौरे में परिसर में जाकर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया था और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि लाल और हल्के गुलाबी पत्थरों से इसे बनाया जाएगा। शीर्ष पर मध्य में भारत का नक्शा और बीच में अशोक चक्र बनाया जाएगा। इसकी डिजाइन तैयार कर ली गई है। जल्द ही प्रवेश द्वार का निर्माण भी शुरू होगा।