{"_id":"5a53d9c44f1c1b41198b5a75","slug":"171515444676-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडुवाडीह में फिर चली जेसीबी, कई अतिक्रमण धराशाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडुवाडीह में फिर चली जेसीबी, कई अतिक्रमण धराशाई
Updated Tue, 09 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लगभग तैयार हो चुके मंडुवाडीह-महमूरगंज आरओबी के लोकार्पण से पहले मंडुवाडीह बाजार और चौराहे के आसपास की सड़कों से अतिक्रमण हटाकर उन्हें चौड़ा करने की कार्रवाई प्रशासन ने तेज कर दी है। मुख्यमंत्री के आगमन के चलते तीन दिन तक कार्रवाई रोक दी गई थी। सोमवार को फिर मंडुवाडीह बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बाजार के अलावा मंडुवाडीह चौराहा से मुढ़ैला और चांदपुर मार्ग पर भी कई स्थाई और अस्थाई अवैध निर्माणों को जेसीबी से तोड़ा गया। सड़कों के साथ ही मंडुवाडीह थाने के पीछे स्थित मांडवी तालाब को भी अतिक्रमण मुक्त कराने की पहल प्रशासन ने की है। पैमाइश कराए जाने के साथ ही यहां अतिक्रमण करने वाले 24 लोगों को नोटिस दे दिया गया है। तालाब किनारे अस्थाई बसेरा बनाकर रहने वाले 15 लोगों को शेल्टर होम भेजा जाएगा।
मंगलवार को पोकलेन से तालाब की सफाई कराई जाएगी। साथ ही अतिक्रमण हटाया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले प्रशासन ने मंडुवाडीह में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की थी। सोमवार की शाम मंडुवाडीह बाजार में फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दस्ते के पहुंचने के साथ ही अफरातफरी मच गई। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने मंडुवाडीह थाने से मुढ़ैला-चांदपुर तिराहे तक सड़क की नापी की। पैमाइश कर चेतावनी दी गई कि बाजार में 60 फीट चौड़ी सड़क होगी। जो भवन जद में होगा उसे ढहाया जाएगा। बाजार के अलावा मंडुवाडीह थाने से मुढ़ैला रोड तिराहे पर अस्थाई और पक्के निर्माण ढहाए गए। फिर चांदपुर मार्ग पर अतिक्रमण तोड़े गए। कार्रवाई के दौरान एसीएम प्रथम सुशील कुमार गौड़ के अलावा थानाध्यक्ष आशुतोष तिवारी फोर्स के साथ मुस्तैद थे। दरअसल, मंडुवाडीह आरओबी पर आवागमन चालू होेने के बाद ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ जाएगा। उसे देखते हुए सड़कें चौड़ी की जा रही हैं।
अब नहीं टूटेगा थाना, जमीन देगा स्कूल प्रबंधन
वाराणसी। अतिक्रमण की जद में आए मंडुवाडीह थाने को अब नहीं तोड़ा जाएगा। इसके बदले थाने के ठीक सामने संचालित स्कूल प्रबंधन ने उतनी जमीन सड़क के लिए देने पर सहमति जताई है। इसके लिए महात्मा जेएफ पब्लिक स्कूल की बाउंड्री 10 फीट पीछे होगी। सोमवार को स्कूल के निदेशक और जिला पंचायत सदस्य कुंवर वीरेंद्र और क्षेत्र पंचायत सदस्य कुमार सिद्धार्थ ने एसीएम प्रथम सुशील कुमार गौड़ और थाना प्रभारी मंडुवाडीह आशुतोष तिवारी से मिलकर इस पर अपनी सहमति जताई। दरअसल, थाना भवन आठ फीट तक अतिक्रमण की जद में है। उसे नहीं तोड़ने पर दुकानदारों और क्षेत्रीय लोगाें में चर्चा थी कि जब अतिक्रमण में आए सभी मकान तोड़े जा रहे हैं तो फिर सरकारी भवन के साथ रियायत क्यों। हालांकि अब स्कूल प्रबंधन ने आगे आकर अपनी ओर जमीन देने के लिए सहमति दी है।
विज्ञापन
आज से शहर में फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान
नौ से 31 जनवरी तक चलेगी नगर निगम, जिला और पुलिस प्रशासन की संयुक्त मुहिम
इससे पहले 21 दिसंबर से तीन जनवरी तक चलाया गया था अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। सड़कों और चौराहों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नौ से 31 जनवरी से फिर से अभियान शुरू किया जाएगा। नगर निगम, जिला और पुलिस प्रशासन के संयुक्त अभियान में अतिक्रमण ढहाए जाएंगे। तिराहों, चौराहों के साथ ही सड़कों को अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा। पहले दिन नौ जनवरी को अर्दली बाजार, भोजूबीर, सदर तहसील, मीरापुर बसहीं और गिलट बाजार में अतिक्रमण हटाया जाएगा। दस जनवरी को कचहरी से अर्दली बाजार, ग्यारह जनवरी को वरुणापुल से नदेसर तक अभियान चलेगा।
इसी तरह 12 को नदेसर से चौकाघाट, 13 को हुकुलगंज तिराहे से पांडेयपुर, लालपुर रोड पर अभियान चलेगा। 14 और 15 जनवरी को अभियान बंद रहेगा। इसके बाद 16 जनवरी से 31 जनवरी तक पहड़िया, जगतगंज, मैदागिन, गोदौलिया, सिगरा, सिद्धगिरीबाग, मलदहिया, इंग्लिशिया लाइन, रथयात्रा, कमच्छा, लंका, सोनारपुर, रामनगर और मंडुवाडीह इलाके में अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए मजिस्ट्रेट, पुलिस, नगर निगम, यातायात पुलिस एवं जिस विभाग की सड़क होगी वह टीम में शामिल होंगे। एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय और एसपी सिटी दिनेश सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। डीएम योगेश्वर राम मिश्र एवं एसएसपी आरके भारद्वाज ने एक सप्ताह पहले इसका दिशा निर्देश जारी कर चुके हैँ।
इससे पहले 21-31 दिसंबर तक अभियान चलाया गया था। इसके बाद दो और तीन जनवरी को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर अभियान को जिला और पुलिस प्रशासन से स्थगित कर दिया था। अब फिर से यह अभियान मंगलवार से शुरू होगा।
वीडीए भी हटाएगा अपनी जमीन से अतिक्रमण
वीडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने जोनल अधिकारियों एवं अभियंताओं को निर्देश दिया है कि वे अपने इलाके में उन स्थानों को चिह्नित करें, जहां वीडीए की जमीन पर अतिक्रमण किया गया है। वीडीए अभियान चलाकर इन जमीनों को अतिक्रमणमुक्त कराएगा। इस बीच, वीडीए सचिव विशाल सिंह ने सोमवार को शिवपुर तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तालाब के किनारे अवैध ढंग से काबिज लोगों को हटाया जाएगा। सबसे अधिक अतिक्रमण शिवपुर थाने के सामने है। अतिक्रमण हटाकर तालाब को खूबसूरत बनाया जाएगा ताकि लोग वहां टहल सकें।
हाईवेे किनारे के अवैध निर्माणों पर फिर चलेगी जेसीबी
वाराणसी। शहर से जुड़े सभी हाईवे किनारे कराए जा रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ वीडीए जल्द ही बड़ा अभियान शुरू करेगा। बिना लेआउट एवं एप्रूवल के प्लाटिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई के साथ ही जेसीबी से अवैध निर्माण ढहाए जाएंगे। सोमवार को अपने कार्यालय में बैठक कर वीडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि हफ्ते भर में चिह्नांकन कर पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कहा कि मुगलसराय- रामनगर बाईपास के अलावा जौनपुर-वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर-गोरखपुर मार्ग पर डेवलपर्स के धड़ल्ले से अवैध निर्माण कराने की शिकायतें मिली हैं। इलाके के जोनल अधिकारियों और अभियंताओं को हिदायत दी कि स्थलीय निरीक्षण कर सूची उपलब्ध कराएं। अवैध ढंग से विकसित हो रही कॉलोनियों की सूची दें। सूची और रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।