{"_id":"59f240c94f1c1bc8678b7cd3","slug":"171509048521-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद पर पांच दावेदार, एक का पर्चा अवैध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद पर पांच दावेदार, एक का पर्चा अवैध
Updated Fri, 27 Oct 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। उदय प्रताप महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव मैदान में प्रत्याशियों की तस्वीर अब साफ हो गई है। अध्यक्ष पद पर एक का पर्चा कम उपस्थिति के कारण अवैध होने के बाद अब मैदान में पांच दावेदार रह गए हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर गुरुवार को एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया है। इस तरह अब उपाध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर होगी। महामंत्री पद पर भी तीन प्रत्याशी हैं। वहीं पुस्तकालय मंत्री पद पर अंकित विक्रम सिंह निर्विरोध हैं। प्रमुख पदों पर अब कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
गुरुवार को नाम वापसी के दौरान उपाध्यक्ष पद पर अभय सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया है। अध्यक्ष पद आनंद पांडेय का पर्चा कम उपस्थिति के कारण खारिज कर दिया गया। वहीं संकाय प्रतिनिधि के अंतर्गत विज्ञान संकाय प्रतिनिधि और कला संकाय प्रतिनिधि पद पर आमने-सामने की टक्कर है। कृषि, वाणिज्य और शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर केवल एक-एक प्रत्याशी हैं। पुस्तकालय मंत्री पद समेत तीन संकाय प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए हैं। प्रधान चुनाव अधिकारी डॉ. महेश प्रताप सिंह के अनुसार मतदान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत विज्ञान संकाय प्रतिनिधि और कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए होंगे। पांच नवंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा।