फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   फेडरेशन आफ पाऊरेस्ट देगा धरना

फेडरेशन आफ पाऊरेस्ट देगा धरना

Mon, 21 Aug 2017 01:15 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
फेडरेशन आफ पाऊरेस्ट देगा धरना

विज्ञापन

चकिया(ब्यूरो)। काशी वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत चकिया रेंज के वन रक्षक मंदीप कुमार गोंड़ का निलंबन वापस लेने सहित छह सूत्रीय मांगो को लेकर फेडरेशन ऑफ फारेस्ट एसोसिएशन 25 अगस्त से रामनगर मुख्यालय पर धरना देगा। यह जानकारी रविवार को संगठन के प्रांतीय महामंत्री शैलेंद्र कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी ।

उन्होंने कहा कि निलंबित वनरक्षक चकिया स्थित आरा मशीन पर छापे के दौरान छुट्टी पर थे, लेकिन अधिकारियों को बचाने के चक्कर में डीएफओ ने वनरक्षक मंदीप कुमार का निलंबन कर दिया। उन्होंने कहा कि शासनादेश के तहत वन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का स्थानांतरण नहीं किया जा सकता। लेकिन वन रक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अंगद यादव का स्थानांतरण चंदौली रेंज से करके उन्हें चन्द्रप्रभा रेंज में अटैच कर दिया गया है, जो पूरी तरह शासनादेश का उलंघन हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वन रक्षक संघ एवं फेडरेशन ऑफ फारेस्ट द्वारा जिले के अधिवेशन के दौरान डीएफओ को मांग पत्र दिया गया था। जिसपर डीएफओ ने अबतक कोई कार्यवाई नही की। जिससे वन कर्मियों एवं अधिकारियों में रोष बढ़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न मांगो के समर्थन मे 25 अगस्त से वन कर्मचारी काशी वन्य जीव प्रभाग के मुख्यालय रामनगर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान फेडरेशन ऑफ फारेस्ट के जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह तथा कार्यवाहक अध्यक्ष शमीम खान भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed