{"_id":"595807184f1c1b262d8b4e09","slug":"171498941208-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की भूमिका भी जांचेगी विजिलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की भूमिका भी जांचेगी विजिलेंस
Updated Sun, 02 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार चंदौली के एआरटीओ आरएस यादव के खिलाफ चंदौली के कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमे की जांच रविवार से विजिलेंस करेंगी। विजिलेंस की टीम ने शनिवार को मुकदमे से संबंधित कागजात अपने कब्जे में ले लिए। अलीनगर में दर्ज मुकदमे की विवेचना करेगी।
विजिलेंस के अधिकारियों ने कहा कि आरएस के मुकदमे की जांच के साथ ही चंदौली पुलिस की भूमिका की भी जांच होगी। आरएस यादव जिन ट्रकों को थानों में बंद कराता था उनकी इंट्री थाने के कागजात में होती थी या नहीं इसका पता लगाया जाएगा। पता चला है कि थानों के कई सिपाही आरएस यादव से मिले हुए थे। वहीं संभागीय परिवहन कार्यालय के कई कर्मचारी भी जांच की जद में है। कई अधिकारी और कर्मचारी आरएस यादव के रैकेट में शामिल रहे हैं। उनकी भी पड़ताल की जाएगी। आरएस यादव के साथ वसूली में अगर उनकी संलिप्तता साबित हुई तो उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जांच के संदर्भ में एसपी विजिलेंस शिवशंकर सिंह शनिवार की शाम वाराणसी पहुंचे। उन्होंने बताया कि चंदौली पुलिस से मुकदमे से संबंधित कागजात ले लिए गए हैं। रविवार से विजिलेंस पड़ताल शुरू करेगी।