{"_id":"59496b744f1c1ba25e8b468d","slug":"171497983860-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुर में सनी गैंग के दो बदमाश दबोचे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुर में सनी गैंग के दो बदमाश दबोचे गए
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित शिवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार की रात फायरिंग कर भाग रहे दो बदमाशों को जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शिवपुर पुलिस ने दोनों के पास से एक पिस्टल, एक रिवाल्वर, कारतूस और बाइक बरामद की है। दोनों वाराणसी के ही रहने वाले हैं। पूछताछ में पता चला कि दोनों बदमाश मुठभेड़ में मारे गए सनी सिंह गैंग के सदस्य हैं। दोनों के खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्हें एसएसपी नितिन तिवारी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में मीडिया के सामने पेश किया।
एसओ शिवपुर शिवानंद मिश्रा देर रात अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। पुलिस टीम क्रॉसिंग के पास थी, तभी बाइक से आ रहे दो युवक पुलिस के रोकने पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पीछा किया और कुछ दूर आगे जाकर उन्हें धरदबोचा। उनकी शिनाख्त मोनू चौहान उर्फ मोनी निवासी लाखी थाना चोलापुर वाराणसी, हाल-पता पांडेयपुर खजुरी तथा नारायण यादव निवासी बड़ी पियरी थाना चौक के तौर पर हुई। मोनू चौहान के पास से पिस्टल और नारायण यादव के पास से रिवाल्वर बरामद हुई। मोटरसाइकिल बिना नंबर की थी, जिसे नारायण यादव चला रहा था।