{"_id":"593ae7394f1c1b4d658b45b5","slug":"171497032505-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटे की दूकान निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटे की दूकान निलंबित
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
बलिया। जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने जांच में अनियमिता पाए जाने पर हनुमानगंज ब्लाक के कोट अंजोरपुर गांव के कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया है। डीएसओ ने कोटेदार से 15 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है।
कोट अंजोरपुर गांव के अंबिका यादव ने डीएसओ को शिकायती पत्र देकर राशन वितरण में अनियमिता का आरोप लगाया। डीएसओ ने मामले की जांच हुनमानगंज के पूर्ति निरीक्षक से कराई। जांच में दर्जनों कार्डधारकों ने बयान दर्ज कराया। कुछ ने राशन नहीं मिलने की बात कही तो कुछ ने अनाज कम मिलने व कीमत अधिक लेने की बात बताई। पूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट पर डीएसओ ने अंजोरपुर के कोटेदार उमेश यादव की दुकान को निलंबित कर दिया।