फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   171 rangroot passing out parade in gorkha training centre

बनारस के गोरखा ट्रेनिंग सेंटर में 171 रंगरूटों ने ली देश सेवा की शपथ

Thu, 01 Mar 2018 07:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 01 Mar 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
171 rangroot passing out parade in gorkha training centre
ब्रिगेडियर ने ली पासिंग आउट परेड की सलामी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के गोरखा ट्रेनिंग सेंटर में 42 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद 171 रंगरूट बुधवार को थल सेना का अभिन्न हिस्सा बन गए। गुरुवार को 39 जीटीसी के परेड ग्राउंड में जवानों ने देश की रक्षा के लिए जान न्योछावर करने की शपथ ली। इससे पहले नेपाली संस्कृति के अनुसार जवानों को उनका परंपरागत हथियार खुखरी भेंट किया गया।
विज्ञापन


परेड ग्राउंड पर आयोजित परेड की सलामी मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर एसए रहमान (कमांडेंट, गोरखा ट्रेनिंग सेंटर) ने ली। उन्होंने सलामी लेने के बाद परेड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


शानदार परेड के लिए जवानों को बधाई दी। जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, शारीरिक क्षमता और लक्ष्य का हमेशा ध्यान रखें। शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रगति करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह के बाद ब्रिगेडियर ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। फिर स्मृति धाम में आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किया। समारोह में गोरखा प्रशिक्षण केंद्र के अफसर, स्कूली बच्चे और एनसीसी कैडेट औरअधिकारीगण शामिल थे।


सैन्य प्रशिक्षण के दौरान सराहनीय कार्य के लिए रिक्रूट मुकेश लिंबू को बेस्ट इन टैक्टिस, मनोज थापा को बेस्ट इन बीपीईटी, नेत्र प्रसाद शर्मा को बेस्ट इन फायरिंग, सुमित को बेस्ट इन ड्रिल, संजोग खांड को वेस्ट इन बेस्ट फाइटिंग, सबिन राना सुरेश को बेस इन सीओसी लेफ्टिनेंट कपाड़िया ट्राफी, प्रवेश गुरुंग को सेकंड ऑल राउंड बेस्ट का जनरल एंड खिलाड़ी मेडल, आशीष परियार को आल राउंड बेस्ट गौरव तलवार ट्राफी से सम्मानित किया गया।

अपने सपूतों को देश सेवा में समर्पित करने के लिए नेपाल और भारत के 171 अभिभावकों को गौरव पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed