फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   तेज हवा के साथ बूंदाबांदी से मिली राहत

तेज हवा के साथ बूंदाबांदी से मिली राहत

Wed, 17 Apr 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
तेज हवा के साथ बूंदाबांदी से मिली राहत
वाराणसी। धूप की तपिश और गर्म हवा के थपेड़े झेल रहे लोगों को मंगलवार को राहत मिली। बादल छाए रहने, तेज हवा चलने और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी से पारा छह डिग्री लुढ़ गया। हालांकि धूल अधिक उड़ने से कुछ परेशानी भी हुई। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक, इस तरह का मौसम अभी दो दिन तक बने रहने की संभावना है। आज बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 35 से बढ़कर 43 डिग्री तक पहुंच गया था। साथ ही गर्म हवाएं चलने से घर से निकलना मुश्किल हो गया था। मंगलवार को अचानक मौसम बदल गया। सुबह कुछ देर के लिए धूप हुई, लेकिन उसके बाद बदली छा गई। दोपहर करीब दो बजे कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। तेज हवा चलने से उड़ रही धूल परेशान भी किया। शहर में कुछ जगहों पर लगे फ्लैक्स, होर्डिंग्स भी उखड़ गए। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री था तो मंगलवार को यह 36.8 डिग्री सेल्सियस रह गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed