{"_id":"5caa58dcbdec22142901a49b","slug":"161554667740-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की हत्या में वांछित 12 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की हत्या में वांछित 12 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। आठ वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या के मामले में वांछित 12 हजार के इनामी जयनंदन शर्मा को रामनगर पुलिस ने टेंगरा मोड़ से रविवार को गिरफ्तार किया। जयनंदन बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउद नगर थाना के संसा गांव का मूल निवासी है और रामनगर में किला रोड पर अपने बेटे प्रहलाद के साथ रहता था। प्रहलाद इन दिनों हत्या के मामले में जिला जेल में निरुद्ध है।
बीते 31 जनवरी को रामनगर कस्बे में विवेक सिंह का आठ वर्षीय बेटा अनुज सिंह घर जा रहा था। घर के समीप अनुज पहुंचा था तभी पड़ोस में नाई का काम करने वाले प्रहलाद शर्मा ने उस्तरे से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। मौके से भाग रहे प्रहलाद को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। प्रहलाद के अनुसार उसके पिता जयनंदन की अनुज के पिता विवेक ने पिटाई की थी और जमीन संबंधी विवाद था, इसी वजह से उसने बच्चे की हत्या की। प्रहलाद को जेल भेज कर पुलिस जयनंदन की तलाश कर रही थी। रामनगर इंस्पेक्टर अनूप कुमार शुक्ल ने बताया कि सूचना मिली थी कि जयनंदन टेंगरा मोड़ पर मौजूद है। इस सूचना पर एसआई अरुण प्रताप सिंह और उपेंद्र यादव ने टीम के साथ घेरेबंदी कर जयनंदन को गिरफ्तार कर लिया।