फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अटल

अटल

Tue, 25 Dec 2018 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
अटल

विज्ञापन
ज्ञानपुर। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मंगलवार को शिक्षण संस्थानों में मनाई गई। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेें प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि शक्ति और शांति का समन्वय ही उनके व्यक्तित्व की विशिष्ठ पहचान है। उन्होंने भारत को शीर्ष पर ले जाने के लिए अपने जीवन काल में कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। जिनमे पोखरण परमाणु परीक्षण, टेलीकॉम क्रांति की शुरुआत , स्वार्णिम चर्तुभुज योजना समेत प्रधानमंत्री सड़क योजना जैसे बड़े काम किए हैं। डॉ. मनीषा ने उनकी कविता अरमानों को ढलना होगा, कदम मिलाकर चलना होगा का विस्तार से वर्णन किया। इस मौके पर डॉ. अमित गोयल, डॉ. अवधेश सिंह यादव, डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. प्रभात कुमार, संतोष मालवीय, तेरसनाथ उपाध्याय, अमित पाठक, श्याम विहारी, आनंद कुमार तिवारी, प्रवीण कुमार, जयप्रकाश, रमाकांत यादव आदि रहे। सारीपुर स्थित माध्यमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी का जयंती समारोह मनाया गया। प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र और शिक्षक अशोक कुुुमार गुप्ता ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर बच्चों को उनके जीवन गाथा के बारे में बताया। शिक्षकों की ओर से पौधरोपण किया गया। इस मौके पर मनोरमा शर्मा, गुड्डी गुप्ता, इंद्रकुमार, मनोज कुमार, अशोक कुमार, अनीता आदि रहीं। पूरेशंभू, औराई और भदोही के कई स्कूलों में पूर्व प्रधानमंत्री स्वार्गीय अटल विहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, निवेदिता, अंजली, प्रियंका यादव, दिनेश कुमार आदि रहे। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय वारी में भी अटल की जयंती मनाई गई। मौके पर ओम नारायण दूबे, सुरेश कुमार, पंचम लाल, शिव बहादुर यादव, नईम आजम आदि रहे। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय चकहरगिरी में बलिराम, वारी में शिव बहादुर, पकरी कला में दिलीप, गल्हैया में राकेश, पकरी खुद प्रथम और द्वितीो में विनोद, उमेश और पूर्व माध्यमिक विद्यालय पकरी खुर्द में प्रधानाध्यापक अजीत की अध्यक्षता में अटल जी की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की जयंती पर मंगलवार को भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया। पार्टी के जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें समावेशी विचारधारा का पोषक और राजनीति के अजातशत्रु की संज्ञा दी। इस मौके पर नागेश्वर पांडेय, राकेश यादव, मानवेंद्र सिंह, शेषनारायण पाठक, विरेंद्र शुक्ला, प्रभात श्रीवास्तव, राजेंद्र दूबे, दिनेश पांडेय, विजयशंकर, रजनीश पांडेय, विनय, महेश कुमार पांडेय आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपीगंज में भाजपा की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर विभिंन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाजपा नगर प्रभारी सतीश चंद्र पांडेय और सह प्रभारी अरुण कुमार ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व को प्रेरणास्रोत बताया। इस मौके पर अमित जायसवाल, विजय साहू , संदीप कुमार गुप्ता, संतोष मोदनवाल, कृष्ण कुमार, संजीव सिंह, धर्मेंद्र चौहान, मोहन मुरारी, राहुल बिंद, बृजेश जयसवाल, धनीराम, राजकिशोर यादव आदि मौजूद रहे।
ऊंज के अकोढ़ा गांव में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि काशी और गोरखपुर के प्रचारक नागेश्वर देव पांडेय ने कहा की वह भारत के साथ ही विदेशों में ईमानदार राजनेता के रूप में जाने जाते हैँ। कहा कि हम सबके लिए पूर्व पीएम अटल विहारी वाजपेयी अटल सत्य के प्रणेता के रूप में हैं। इस मौके पर मानवेंद्र, विजय बहादुर, रितेश पाठक, सोनू शुक्ला, रमेश त्रिपाठी, बहादुर सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, विजय चौबे, प्रदीप दुबे, सोमनाथ शुक्ला, लवकुश मिश्रा आदि मौजूद रहे।



सभी के विकास के लिए सरकारें गंभीर
ज्ञानपुर। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर नगर पंचायत, नगर पालिका और ब्लॉकों मं आयोजित गोष्ठियों में पूर्व पीएम के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया गया। सुरियावां नगर पंचायत में एडीएम राम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में अटल की जयंती मनाई गई। एडीएम ने कहा कि अटल जी ने देश को समृद्धशाली बनाने के लिए काफी काम किया। एडीएम ने ईओ को निर्देश दिया कि बावन बीघा तालाब, सुलभ कांपलेक्स, जाधराज सिंह तालाब और पुरानी बाजार में निरीक्षण किया और रैन बसेरा बनाने के लिए कहा। मौके पर ईओ सत्येंद्र चौरसिया, अनिल कुमार सिंह, विजय उपाध्याय आदि रहे।



गरीबों और मजदूरों का मसीहा बताया
भदोही। भाजपा जिला इकाई के नेतृत्व में मंगलवार को नईबाजार के हनुमान मंदिर प्रांगण और धौरहरा में अलग- अलग भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी का 95वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गोष्ठी में स्व.अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ उनके विचारो और नीतियों की चर्चा की गई।

धौरहरा में रवींद्र दूबे के आवास स्व. प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने कहा कि वे राष्ट्र को समर्पित रहते थे। भदोही पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि उन्होंने खुद को हमेशा दलगत राजनीति से उपर रखा और स्वार्थ को कभी अपनी राजनीति पर हावी नहीं होने दिया। यही कारण है कि उन्हें पसंद करने वाले हर पार्टी में मिलेंगे। इस मौके पर दिलीप गुप्ता, लालता सोनकर, प्रिय कुमार श्रीवास्तव, विकास साहू, कामता चौरसिया, डा.विनोद सोनकर, अखंड प्रताप सिंह, विनय उमर, अशोक पाल, दीना सोनकर, रामनरेश चौहान, राजकुमार गुप्ता, गोवर्धन राय, करुणा शंकर दूबे, अजय दूबे, राजीव मोदनवाल, मंटू गुप्ता, गोपाल उमर वैश्य, लाल बहादुर मौर्य, राकेश श्रीवास्तव, संजय जायसवाल, मनोज जायसवाल, अशोक चौरसिया, सालिक राम चौहान, वासुदेव यादव, उमेश शर्मा, शिव कुमार सोनकर, विनोद तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed