{"_id":"5c195f38bdec2256db06199a","slug":"161545166648-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू अस्पताल में बनेगा 500 कमरों का विश्रामालय
-पावर ग्रिड कार्पोरेशन आफ इंडिया देगा सौगात
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए 500 कमरों का विश्रामालय बनाया जाएगा। पावर ट्रांसमिशन कंपनी पावर ग्रिड कार्पोरेशन की ओर से विश्राम कुटीर के बगल में बनने वाले विश्रामालय के लिए कंपनी की टीम मौका मुआयना कर चुकी है।
अस्पताल में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के अलावा झारखंड, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, नेपाल आदि जगहों से हर दिन पांच हजार से अधिक मरीज आते हैं। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्र ने बताया कि बीएचयू के पुरातन छात्र और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा की पहल पर यह विश्रामालय मूर्तरूप लेगा। इस दिशा में कंपनी के अधिकारियों से बातचीत कर सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। मरीजों के लिए भुवालका धर्मशाला, विश्राम कुटीर के साथ-साथ ट्रामा सेंटर में आश्रय बना है।