{"_id":"5b9c187d867a557ebe1e88df","slug":"161536956541-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन के कालाबाजारी का आरोप लगाकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन के कालाबाजारी का आरोप लगाकर किया हंगामा
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानगंज। विकास खंड चोलापुर अंतर्गत सुल्तानीपुर ग्राम में कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। इसके साथ राशन के कालाबाजारी का आरोप लगाया।
ग्रामीणों ने बताया कि दो माह से राशन नहीं दिया जा रहा है। साथ ही राशन की कालाबाजारी किए जाने का भी आरोप लगाया। ग्रामीणों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कोटेदार के पति को दानगंज चौकी ले आई। इस पर दौरान दर्जनों महिलाएं भी दानगंज चौकी पहुंचकर हंगामा करने लगीं। स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों को जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन देते हुए समझा-बुझाकर वापस भेजा। मौके पर मौजूद सुल्तानीपुर ग्राम के जितेंद्र कुमार, दुर्गावती देवी, अशोक सेठ, जगन्नाथ, कृष्णावती, कृष्णावती, शीला, श्यामदुलारी, कमलावती, रीता, अमरावती, लक्ष्मीना, दूधनाथ, बुधना, गुड्डी समेत ने बताया कि कोटेदार द्वारा राशन ना दिए जाने से उनका परिवार भुखमरी के कगार पर हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन को विवश होंगे।