{"_id":"5b75dd0842c7923142683457","slug":"161534450952-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शान से तिरंगा लहराया, आजादी का जश्न मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शान से तिरंगा लहराया, आजादी का जश्न मनाया
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में आजादी का जश्न बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। अनेकों शूरवीरों की कुर्बानी और लंबे संघर्ष के बाद मिली आजादी की खुशी हर चेहरे पर चमक रही थी। दिनभर आजादी के तराने जिले की फिजा में घुलते रहे और क्रांतिकारियों की शहादत को याद करने के लिए विविध कार्यक्रम हुए। स्कूल-कॉलेजों में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। दिनभर मिठाइयों का दौर चला। देश के स्वतंत्रता दिवस की जिले में धूम मची रही। सुबह होते ही युवा टोली जहां आजादी का जश्न मनाने सड़कों पर निकल पड़ी, वहीं शहीद स्मारकों पर फूल-मालाएं चढ़ाकर उनकी शहादत को नमन किया गया। ज्ञानपुर स्थित रानी लक्ष्मीबाई, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह आदि शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के बाद गांधी शहीद उद्यान पर राजनीतिक दलों और संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में राष्ट्रीय पर्व समारोह समिति की ओर से आयोजित स्वतंत्रता दिवस में जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने शिरकत की। चेयरमैन के साथ संयुक्त रूप से उन्होंने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सामूहिक राष्ट्रगान के बाद नेहरू उद्यान एवं राजा पार्क में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से सीडीओ हरिशंकर सिंह, उद्यान अधिकारी शैलेंद्र दुबे, डॉ. राजकुमार पाठक, डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. भारतेंदु गुप्ता, मजहर शकील, मो. जफर, जितेंद्र पटवा, सुुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे। विकास नारायण सिंह ने आगंतुकों का बैज लगाकर स्वागत किया। परउपुर स्थित शहीद झूरी सिंह स्मारक पर परिजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान उनके कृतित्व को याद किया गया। इसी तरह गोपीगंज क्षेत्र के रामपुर स्थित महात्मा गांधी की अस्थियों वाले स्मारक पर भी माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। स्कूल-कॉलेजों और राजनीतिक दलों ने भी ध्वजारोहण किया। स्कूलों में बच्चों को मिठाई वितरित की गई।
विज्ञापन