फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दुराचार और धोखाधड़ी का आरोपी लक्सा पुलिस की हिरासत से भागा

दुराचार और धोखाधड़ी का आरोपी लक्सा पुलिस की हिरासत से भागा

Wed, 06 Jun 2018 02:32 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
दुराचार और धोखाधड़ी का आरोपी लक्सा पुलिस की हिरासत से भागा
वाराणसी। शादी का झांसा देकर दुराचार करने, रुपया हड़पने और पीडि़ता को उसके घर जाकर धमकाने का आरोपी मंगलवार की रात लक्सा थाने की पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। मामला सार्वजनिक होते ही लक्सा थाने के पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। देर रात तक आरोपी की खोजबीन जारी थी। उधर, पीडि़ता की तहरीर पर आरोपी फरीदाबाद के सेक्टर नंबर 23 की संजय कॉलोनी निवासी रोहित सिंह के खिलाफ दुराचार, धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में लक्सा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

लक्सा थाना क्षेत्र की एक युवती ने मंगलवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। युवती का आरोप है कि नई दिल्ली में नौकरी के दौरान रोहित सिंह से उसका संपर्क हुआ और नजदीकी बढ़ी तो दोनों ने विवाह कर लिया। युवती के अनुसार उसे बाद में पता चला कि रोहित पहले से ही शादीशुदा है। इस दौरान रोहित ने युवती के साथ कई बार दुराचार और कुकर्म किया। इस बीच वर्ष 2017 में अगस्त महीने में युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया। युवती ने बताया कि उसे पता लगा कि रोहित ने अपने मामा के लड़के के साथ मिलकर उसके चार लाख रुपये मूल्य के गहने गिरवी रख दिए। धीरे-धीरे जब यह पता लगा कि रोहित जालसाज है और कई युवतियों के साथ ऐसे ही धोखाधड़ी कर चुका है तो युवती ने उससे दूरी बनाना शुरू की। इस पर रोहित ने कहा कि वह उसका अश्लील वीडियो वायरल कर देगा तो वह किसी तरह से भाग कर बनारस आ गई। इस पर 31 मई को युवती के घर रोहित पहुंचा और कहा कि साथ नहीं चली तो तुम्हारे ऊपर एसिड उड़ेल दूंगा। मंगलवार को रोहित फिर युवती के घर पहुंचा तो परिजनों ने उसे पकड़ लिया। उधर, युवती के प्रार्थना पत्र पर एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ लक्सा पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया। बताया जाता है कि लक्सा पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ही रही थी कि वह चकमा देकर भाग निकला। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रोहित के खिलाफ मुकदमा नही दर्ज था। दोनों पक्षों से पुलिस बातचीत कर रही थी इसी बीच वह उठ कर चला गया। उसकी तलाश की जा रही है और युवती की तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed