{"_id":"5b16fa4d4f1c1bf76e8b67ef","slug":"161528232525-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामने घाट पुल का हाइट गेज बैरियर गिरा, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामने घाट पुल का हाइट गेज बैरियर गिरा, बाल-बाल बचे लोग
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। गंगा पर सामने घाट से रामनगर के बीच बने पुल के रामनगर छोर पर लगा हाइट गेज बैरियर मंगलवार को अचानक सड़क से गुजर रहे पुलिस के वज्र वाहन और कार के बोनट पर गिर पड़ा। संयोग अच्छा था कि हादसे में वज्र वाहन और कार सवार बाल-बाल बच गए। लोगोें ने बैरियर को किनारे किया तो आवागमन शुरू हुआ। बैरियर के सड़क पर गिरने के कारण राहगीरों को जाम से जूझना पड़ा।
सामने घाट पुल के रामनगर छोर पर लगा हाइट गेज बैरियर किसी वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया था। बताया जाता है कि वज्र वाहन और कार गुजर रहे थे तभी हाइट गेज बैरियर दोनों वाहनों के बोनट पर गिर पड़ा। इसके चलते यातायात प्रभावित रहा। बता दें कि मंगलवार शाम तक राजघाट स्थित मालवीय पुल से वाहनों की आवाजाही बंद थी इस वजह से सामने घाट पुल पर अतिरिक्त दबाव था और इसी कारण राहगीरों को जाम की समस्या से भी जूझना पड़ा।