फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   फिल्म के किरदार चयन के लिए हुआ ऑडिशन

फिल्म के किरदार चयन के लिए हुआ ऑडिशन

Thu, 19 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
फिल्म के किरदार चयन के लिए हुआ ऑडिशन
वाराणसी। फिल्म के किरदार के चयन के लिए बुधवार को बनारस क्लब में प्रतिभाओं ने अपनी परीक्षा दी। ऑडिशन के तहत नृत्य, अभिनय संग गायन और वादन की प्रतिभाओं ने एक-एक कर मंच पर अपनी प्रस्तुति दी। इसमें नन्हे कलाकार रुद्रांश प्रताप ने अपने तबले की थाप से सभी का दिल जीत लिया। उसकी प्रस्तुति पर वहां मौजूद तबला वादक पंडित अशोक पांडेय ने उसे अपना शिष्य बनाने का निर्णय तक कर लिया।
विज्ञापन

प्रोडक्शन हाउस मातंगी भाव कला और डीएमडी फाउंडेशन दो फिल्म और एक धारावाहिक बनाने जा रहा है। इसके लिए वो बनारस की प्रतिभाओं को मौका दे रहे हैं। ऐसी प्रतिभाएं जो बुनियादी सुविधाओं और मार्गदर्शन से वंचित हैं। यहां से वो एक 12 साल के लड़के व लड़की के साथ संगीतज्ञ और गायक व गायिका का चयन करेंगे। इस क्रम में वीरेंद्र दुबे ने बांसुरी वादन की प्रस्तुति दी। प्रणव व शिवांगी ने अपने सुर का जादू बिखेरा। दिव्यांग रंगकर्मी राजकुमार से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं बच्चियां शालू, पूर्णिमा, मुस्कान, अपर्णा, रिमझिम, नंदिनी, निकिता, स्नेहा व राज नंदिनी ने नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर संकट मोचन फाउंडेशन के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र, संस्था के चेयरमैन उदय वी सिंह, फिल्म के निर्माता, निर्देशक व लेखक मनीष तिवारी मौजूद रहे। इस अवसर पर फिल्म ‘डार्क साइड’ व ‘परी हूं मैं’ और कॉमेडी धारावाहिक ‘दो जासूस’ के नामों की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed