फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दूसरे दिन 984 अधिवक्ताओं ने डाले वोट

दूसरे दिन 984 अधिवक्ताओं ने डाले वोट

Thu, 29 Mar 2018 01:31 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन 984 अधिवक्ताओं ने डाले वोट
ज्ञानपुर। यूपी बार काउंसिल के चुनाव के लिए दीवानी न्यायालय परिसर में बनाए गए दो बूथों पर बुधवार को कुल 546 वोट पड़े। पहले बूथ पर 298 वोट पड़े जबकि दूसरे बूथ पर कुल 248 वोट पड़े। पहले दिन के 438 वोट मिलाकर जिले से कुल 984 वोट डाले गए। जबकि जिले में कुल 1264 मत पंजीकृत थे। कुल अधिवक्ताओं का 80 फीसदी मतदान हुआ है। शाम को बैलेट बाक्स सील कर लखनऊ रवाना किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव के दूसरे दिन सुबह से ही दीवानी न्यायालय परिसर में गहमागहमी की स्थिति रही। पहले दिन मंगलवार को कुल 438 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। दूर-दराज के अधिवक्ताओं के पहले दिन मतदान करने के बाद बुधवार को ज्यादातर स्थानीय अधिवक्ता मतदान करने में जुटे रहे। दूसरे दिन राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले अधिवक्ताओं ने मतदान किया। समूचा परिसर अधिवक्ताओं की भीड़ और पोस्टर बैनर से पटा रहा। पीठासीन अधिकारी राकेश कुमार यादव (डीजीसी), शासकीय अधिवक्ताओं रमाशंकर यादव, कृष्ण मुरारी यादव, विकास नारायण सिंह, सुुधाकर पांडेय, देवेंद्र त्रिपाठी, राकेश पाल, दिलीप यादव, कृष्णराज यादव आदि मतदान अधिकारी के रूप में सक्रिय रहे। डिबाए अध्यक्ष अश्विनी कुमार मिश्रा और महासचिव विमलेश यादव ने मतदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान पुलिस और स्टेटिक दस्ता चक्रमण करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed