{"_id":"5a4d3bc44f1c1b1f168b6bc5","slug":"161515011012-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में पूर्वांचल की सबसे ऊंची सरकारी इमारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में पूर्वांचल की सबसे ऊंची सरकारी इमारत
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नगर निगम मुख्यालय के 11 मंजिले नए भवन को केंद्र और प्रदेश सरकार ने हरी झंडी दे दी है। इसकी डिजाइन और डीपीआर तैयार करने के साथ ही इसके निर्माण की जिम्मेदारी केंद्रीय एजेंसी नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन (एनबीसीसी) को दी गई है। शहरी विकास मंत्रालय और प्रदेश सरकार से इसकी अधिकृत जानकारी नगर निगम को प्राप्त हो गई है। 145 करोड़ की लागत से बनने वाली यह इमारत पूर्वांचल की सबसे ऊंची सरकारी बिल्डिंग होने के साथ ही कई मायनों में अनोखी होगी।
अत्याधुनिक डिजाइन और तकनीक से बनने वाली इस बहुमंजिली इमारत में शुरुआती चार मंजिलों का उपयोग नगर निगम मुख्यालय के तौर पर होगा। नगर निगम सदन के साथ ही महापौर और पार्षद कक्ष के अलावा अधिकारियों के अलग-अलग बैठने की व्यवस्था होगी। इंजीनियरिंग, सामान्य विभाग, स्मार्ट सिटी, हृदय, स्वास्थ्य, दाखिल-खारिज, राजस्व समेत 20 से अधिक अनुभागों के कार्यालय होंगे। बाकी सात मंजिलों का व्यावसायिक इस्तेमाल होगा। मल्टीस्टोरी पार्किंग, मॉल और रेस्टोरेंट होंगे। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल का कहना है कि पूर्वांचल की यह सबसे ऊंची सरकारी इमारत होगी। इसका प्रस्ताव केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को भेजा गया था। इसके निर्माण के लिए केंद्रीय एजेंसी एनबीसीसी ने भी अपनी सहमति दे दी है।