{"_id":"59a9c4414f1c1b09278b4c13","slug":"161504298049-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी ने अपने चहेते से कराई थी लाइट की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी ने अपने चहेते से कराई थी लाइट की आपूर्ति
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। आराजी लाइन विकास खंड क्षेत्र के चार दर्जन से ज्यादा गांवों में लगे लोकल एलईडी स्ट्रीट लाइट की आपूर्ति कोई और नहीं बल्कि ब्लाक के अधिकारियों ने ही अपने चहेते आपूर्तिकर्ता से करवायी थी। लाइट घोटाला होने के पूर्व इस मामले की जानकारी पंचायत राज सेवा परिषद के जिला मंत्री एवं आराजी लाइन के ग्राम पंचायत अधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय ने दो अगस्त को पंचायत निदेशक को पत्र भेजकर दी थी। किंतु शासन से लेकर जिला प्रशासन तक किसी ने भी कर्मचारी के पत्र को गंभीरता से नहीं लिया। नतीजतन जिले के आठों ब्लाकों में लोकल लाइट के नाम पर सरकारी धन की जमकर बंदरबांट की गई। परिषद के जिला मंत्री शीतला प्रसाद पांडेय ने निदेशक को भेजे पत्र में आराजी लाइन ब्लाक के एडीओ पंचायत सुनील सिंह के ऊपर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप ही नहीं लगाए बल्कि अपने चहेते से लाइट की आपूर्ति कराने का भी उल्लेख किया है। वैसे लोकल एलईडी लाइट की आपूर्ति कराने में सभी ब्लाक के अधिकारियों के चहेते ही शामिल है। इसकी पुष्टि पांडेय के पत्र से हो जाती है।
विज्ञापन