फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका से किया सामूहिक दुष्कर्म

प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका से किया सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 13 Jun 2019 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका से किया सामूहिक दुष्कर्म
वाराणसी। जन्मदिन के बहाने प्रेमिका को घर बुलाया, इसके बाद प्रेमी ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एसएसपी के आदेश पर बुधवार को कैंट थाने में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

छोटा लालपुर क्षेत्र की युवती के अनुसार, सिगरा के सोनिया क्षेत्र के अमर नगर के संतोष यादव और वह एक-दूसरे से पांच छह महीने से प्रेम करते थे। संतोष ने शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण किया। इसी बीच उसने खुद का जन्मदिन बताते हुए उसे अपने घर बुलाया। आरोप है कि युवती को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया। इसके बाद संतोष ने अपने दोस्त आशीष, सोनू और तुषार के साथ मिल कर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने इसकी शिकायत कैंट पुलिस से की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर युवती ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed