{"_id":"5cfc18f3bdec22072a554f28","slug":"156002532413-varanasi-news138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइनों में लीकेज से हो रही दूषित जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइनों में लीकेज से हो रही दूषित जलापूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जलनिगम द्वारा डाली गई सीवर की पाइप लाइनों में लीकेज के कारण ही दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। शनिवार को शहर उत्तरी के विधायक रवींद्र जायसवाल की अध्यक्षता में महाप्रबंधक कार्यालय पर हुई बैठक में यह बात सामने आई। इस दौरान पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त की कार्ययोजना तैयार की गई।
विधायक ने उत्तरी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सिकरौल, सारनाथ, शिवपुर, जैतपुरा, लहरतारा, चेतगंज, लक्ष्मणपुर, गिलटबाजार, यूपी कॉलेज क्षेत्रों में दूषित जल की आपूर्ति पर नाराजगी जताई। उन्होंने जलकल के अधिकारियों से जल्द से जल्द शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। शहर में कुछ स्थानों पर जल स्तर नीचे होने का भी मुद्दा उठाया गया। सारंग तालाब, पंचक्रोशी आदि क्षेत्रों में जलस्तर कम होने के कारण ट्यूबवेल निरंतर न चलाकर दो-दो घंटे के अंतराल पर चलाने का विधायक ने निर्देश दिया। उन्होंने लीकेज की समस्या को एक सप्ताह के अंदर दुरुस्त करने को कहा। बैठक में महाप्रबंधक जलकल नीरज गौड़, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, जगदीश त्रिपाठी, पार्षद संदीप त्रिपाठी, गोपाल जायसवाल, संदीप श्रीवास्तव, रोहित मौर्या, विकास चौधरी आदि मौजूद रहे।