फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चेन्नई के लिए एयर इंडिया की सीधी उड़ान शुरू

चेन्नई के लिए एयर इंडिया की सीधी उड़ान शुरू

Fri, 07 Jun 2019 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
चेन्नई के लिए एयर इंडिया की सीधी उड़ान शुरू
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से चेन्नई के लिये गुरुवार को एयर इंडिया की सीधी उड़ान शुरू हो गई। इससे चेन्नई तथा वाराणसी के बीच व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अभी तक चेन्नई के लिए स्पाइस जेट की ही सीधी उड़ान थी। यात्रियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर एयर इंडिया ने भी विमान सेवा शुरू की है।
विज्ञापन

एयर इंडिया का विमान एआई 595 चेन्नई से शाम 4:50 बजे चलकर शाम 7:20 बजे 119 यात्रियों को लेकर यहां पहुंचा। एयरपोर्ट पर विमान को वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया। फि र यही विमान एआई 596 बनकर 176 यात्रियों को लेकर रात 7:55 बजे चेन्नई रवाना हुआ। दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा, चेन्नई के कुलपति और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ पत्रकारिता संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. राममोहन पाठक ने सीधी उड़ान का शुभारंभ किया। कहा, इस उड़ान से काशी विश्वनाथ और रामनाथ स्वामी (रामेश्वरम) के मध्य पौराणिक आस्था पर आधारित संबंध और मजबूत होंगे तथा कम समय और व्यय में धार्मिक संकल्प पूर्ण हो सकेंगे।
विज्ञापन

स्थानीय प्रबंधक आतिफ इदरीश ने बताया कि विमान मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को शाम 7:35 बजे उड़ान भरेगा और रात 9:35 बजे चेन्नई पहुंचेगा। रविवार को 1:10 बजे उड़ने वाला विमान 3:30 बजे चेन्नई पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed