{"_id":"5cf975f5bdec22070a1ab195","slug":"155985252719-varanasi-news162","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरे किन्नर का वीडियो बना रहे थे लोग, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से गिरे किन्नर का वीडियो बना रहे थे लोग, हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंडरा/रोहनिया। फूलपुर और रोहनिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को ट्रेन से गिरने से एक किन्नर और एक युवक की मौत हो गई। दुखद बात यह रही कि ट्रेन से गिरे किन्नर की मदद करने और अस्पताल पहुंचाने की बजाय मौके पर मौजूद रहे लोग मोबाइल से वीडियो बनाने में जुटे रहे। सूचना पाकर इलाकाई थानों की पुलिस ने दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
हरिद्वार एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा किन्नर शिवानी (27) बाबतपुर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की गति धीमी होने पर उतरते समय गिर गई। हादसे में शिवानी के दोनों पैर पहिये की चपेट में आकर कट गए। ट्रेन गुजरने के बाद मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई लेकिन शिवानी को उठा कर अस्पताल पहुंचाने की बजाय लोग उसका वीडियो बनाने में व्यस्त रहे और वह मदद के लिए गुहार लगाती रही। इस बीच किसी ने 108 नंबर पर कॉल किया तो आधे घंटे बाद एंबुलेंस आई और शिवानी को दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार प्रथम दृष्टया यही समझ आया है कि अत्यधिक रक्तस्त्राव की वजह से मौत हुई है।
उधर, रोहनिया थाना अंतर्गत टोडरपुर गांव में रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का क्षतविक्षत शव मिला। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो युवक की जेब से मिले आधार कार्ड और डायरी से उसकी शिनाख्त बिहार के मधुबनी जिले के सैनिवी गांव निवासी शनिदेव मुखिया (25) के तौर पर हुई। पुलिस के अनुसार युवक की ट्रेन से गिरने से मौत हुई है। रोहनिया पुलिस की सूचना पर परिजन बिहार से बनारस के लिए रवाना हो लिए थे।