फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू अस्पताल में पटरी पर लौटी सफाई व्यवस्था

बीएचयू अस्पताल में पटरी पर लौटी सफाई व्यवस्था

Thu, 30 May 2019 02:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में पटरी पर लौटी सफाई व्यवस्था
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में ध्वस्त हो चुकी सफाई व्यवस्था को लेकर अब जाकर अस्पताल प्रशासन जगा है। अस्पताल परिसर में जहां जहां लंबे समय से गंदगी पड़ी थी, उसे अभियान चलाकर न केवल हटवाया जा रहा है बल्कि इन सब जगहों पर फिक्स्ड डस्टबिन लगवाने के साथ ही लोगों से साफ-सुथरा बनाने में सहयोग की अपील भी की जा रही है।
विज्ञापन

कहने को तो बीएचयू अस्पताल में साफ-सफाई के लिए अलग से विभाग है, कर्मचारियों को सफाई के साथ ही मानीटरिंग की जिम्मेदारी भी दी गई है लेकिन इसका पालन नहीं हो पा रहा था। हालत यह थी कि खून जांच केंद्र के बाहर गंदा पानी जमा होने के साथ ही यहां प्लास्टिक की बोतलें, रूई आदि फेंके पड़े थे। इसमें दुर्गंध भी आ रही थी कि मरीजों का बैठना मुश्किल था। अगर जल्द ही सफाई नहीं होती तो संक्रमण हो जाता। इसी तरह के हालात आईसीयू के बगल में थी। यहां भी गंदा पानी पड़ा था। अस्पताल की दीवारों पर मिट्टी भी जमी थी।
विज्ञापन

अमर उजाला में 28 मई को बीएचयू अस्पताल में सफाई पर ध्यान नहीं शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक प्रो. जीएन श्रीवास्तव ने नर्सिंग सुपरीटेंडेंट प्रकाश शर्मा, सुपरवाईजर इंचार्ज एसबी शर्मा और पीडब्ल्यूडी के जेई सुशील श्रीवास्तव के साथ वार्डों, ओपीडी, जांच केंद्र का दौरा कर तत्काल साफ-सफाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed