फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   परीक्षा नियंत्रक की मिलीभगत से शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर हुआ था आउट

परीक्षा नियंत्रक की मिलीभगत से शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर हुआ था आउट

Thu, 30 May 2019 02:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक की मिलीभगत से शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर हुआ था आउट
वाराणसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा नियंत्रक, सचिव अंजू लता कटियार की मिलीभगत से 2018 में आयोजित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के दो विषय के पेपर आउट हुए थे। इसके एवज में 26 मई को अंजू लता को 10 लाख रुपये दिए गए थे। चोलापुर क्षेत्र से गिरफ्तार कोलकाता निवासी ब्लेंयिंग स्क्वायर प्रिंटिंग प्रेस मालिक कौशिक कुमार से मिली इस जानकारी के आधार पर बुधवार को पुलिस टीम अंजू के आवास और कार्यालय की तलाशी के लिए अदालत से सर्च वारंट लेकर प्रयागराज पहुंची। देर रात तक आयोग के कार्यालय में अंजू और उनके करीबियों से पूछताछ जारी थी।
विज्ञापन

29 जुलाई 2018 को आयोजित यूपीपीएससी की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर परीक्षा से एक दिन पहले आउट हुआ था। इसकी शिकायत पश्चिम बंगाल की सीआईडी से कोलकाता निवासी अशोक देव चौधरी ने की थी। एसटीएफ वाराणसी इकाई के डीएसपी विनोद कुमार सिंह के अनुसार, जांच में सामने आया कि 50 अभ्यर्थियों को 28 जुलाई 2018 को यूपी कॉलेज बुलाया गया और वहां से 10 किलोमीटर दूर एक कौशल विकास मिशन केंद्र ले जाया गया। सभी को हल प्रश्न पत्रों की प्रतियां दी गईं और दो घंटे बाद वापस लेकर जला दी गईं। अशोक देव ने इसका वीडियो बनाने के साथ फोटो भी लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed