फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   युवा रंगकर्मी पुनीत को राष्ट्रीय युवा छात्रवृति पुरस्कार

युवा रंगकर्मी पुनीत को राष्ट्रीय युवा छात्रवृति पुरस्कार

Wed, 29 May 2019 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
युवा रंगकर्मी पुनीत को राष्ट्रीय युवा छात्रवृति पुरस्कार
वाराणसी। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने वर्ष 2019 से 2021 के लिए रंगमंच के क्षेत्र में पुनीत सिंह को राष्ट्रीय युवा छात्रवृत्ति से नवाजा है। यह छात्रवृत्ति उन्हें दो वर्षों के लिए प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत पुनीत रंगमंच के विशेषज्ञ वरिष्ठ रंगकर्मी नीरज उपाध्याय के सानिध्य में अभिनय की उच्च शिक्षा ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन

वर्तमान में पुनीत राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय स्तर के रंगकर्मी रामजी बाली से अभिनय सीख रहे हैं। यह राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पूरे भारत में सभी कला विधा के बेहतरीन 400 कलाकारों को प्रदान की जाती है। पुनीत इसका श्रेय अपने माता-पिता और परिवारीजनों के साथ अपने गुरुजनों को देते हैं। पुनीत बीते छह वर्षों से वाराणसी और इलाहाबाद के रंगकर्म में सक्रिय रहे हैं। पुनीत ने वाराणसी में नागरी नाटक मंडली के साथ अपने रंगमंचीय जीवन की पारी शुरू की थी। वहां उन्होंने वरिष्ठ रंगकर्मी व फि ल्म अभिनेता रति शंकर त्रिपाठी, सुमन पाठक, अर्पित शिधोरे के साथ रंगमंच की समझ विकसित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed