फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चौखंडी स्टेशन पर पंजाब मेल पर पथराव, कई यात्री घायल

चौखंडी स्टेशन पर पंजाब मेल पर पथराव, कई यात्री घायल

Sat, 10 Nov 2018 01:40 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
चौखंडी स्टेशन पर पंजाब मेल पर पथराव, कई यात्री घायल
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के चौखंडी रेलवे स्टेशन पर बुधवार की रात शराब के नशे में धुत उपद्रवियों ने पंजाब मेल पर पथराव कर दिया। इसमें दर्जनों यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

अमृतसर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन 13006 डाउन पंजाब मेल ट्रेन चौखंडी स्टेशन पर 20:46 बजे क्रॉसिंग होने की वजह से रोक दी गई थी। ट्रेन रुकते ही शराबियों ने उस पर पथराव कर दिया। इससे ट्रेन में बैठे दर्जनों यात्री घायल हो गए। ट्रेन चालक ने घटना की सूचना चौखंडी स्टेशन अधीक्षक एसएन पटेल को दी। स्टेशन अधीक्षक ने पथराव कर रहे शराबियों को समझाने की कोशिश की। जिस पर उपद्रवियों ने उनके ऊपर भी पथराव कर दिया। स्टेशन अधीक्षक ने कंट्रोल रूम एवं जंसा पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही जंसा पुलिस मौके पर पहुंचकर एक उपद्रवी को पकड़ लिया। जंसा पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। स्टेशन अधिक्षक ने घटना की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed