फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अस्पतालों में तोड़फोड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई: डीएम

अस्पतालों में तोड़फोड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई: डीएम

Wed, 17 Oct 2018 01:13 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
अस्पतालों में तोड़फोड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई: डीएम
वाराणसी। जिले के अस्पतालों में मरीजों के परिजनों-तीमारदारों के साथ मारपीट, तोड़फोड़ की बढ़ती घटनाओं को लेकर अब जिला प्रशासन गंभीर हो गया है। मंगलवार को कैंप कार्यालय पर आईएमए पदाधिकारियों संग बैठक में जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने तोड़फोड़, मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

बैठक में आईएमए पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए जाने को लेकर कार्य योजना के बारे में जानकारी दी। इस दौरान डीएम ने घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सजा के प्रावधानों के बारे में अस्पताल और उसके आसपास, थानों पर फ्लैक्स, पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने आदि के निर्देश दिए। इसके अलावा अस्पतालों में डाक्टरों/ स्टाफ द्वारा मरीजों से दुर्व्यवहार की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई करने, अस्पताल से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट तथा कूडे का उचित निस्तारण सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश भी दिया। बैठक में आईएमए सचिव डॉ. मनीषा सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय राय, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अनिल ओहरी, डॉ.एनपी सिंह के साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed