{"_id":"5b216b254f1c1bfa6e8b7c82","slug":"151528916773-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इफ्तार पार्टी में शामिल हुए उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इफ्तार पार्टी में शामिल हुए उद्यमी
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। इलाहाबाद बैंक की ओर से बुधवार को अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ सभागार में आयोजित सामूहिक रोजा इफ्तार कार्यक्रम में नगर सहित, नई बाजार, खमरिया, घोसिया के कालीन निर्यातक और व्यापारी शामिल हुए। आयोजन में विशेष रूप से बैंक के उप महाप्रबंधक शशांक जैन शामिल हुए। उन्होंने इफ्तार के बाद कालीन उद्यमियों के साथ कालीन उद्योग के हालात पर भी चर्चा की। उन्होंने कालीन उद्योग की बेहतरी के लिए हर प्रकार से उद्यमियों को सहयोग देने का वादा किया।
उप महाप्रबंधक ने कहा कि देश की सभ्यता और संस्कृति में त्योहारों का बड़ा महत्व है। माहे रमजान आपसी एकता की डोर को मजबूत करने के साथ सौहार्द की ओर बढ़ाता है। इफ्तार एकमा के पूर्व अध्यक्ष रवि पाटोदिया, पूर्व विधायक जाहिद बेग, मकसूद अंसारी, एकमा के मानद सचिव पीयूष बरनवाल, एकमा उपाध्यक्ष शिवसागर तिवारी, शमीम अंसारी, विकास महर्षि, अंकुश ठुकराल, जयप्रकाश गुप्ता, आलोक बरनवाल, एचएन मौर्य, अभिषेक केसरी, विनय उमर, राजकुमार बोथरा आदि शामिल हुए। बैंक के मुख्य प्रबंधक मनीष भारती ने आए व्यापारियों और उद्यमियों का स्वागत किया।