{"_id":"5ae225fe4f1c1b86098b6bca","slug":"151524770302-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किलें
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। सहालग के सीजन में बिजली की मनमानी कटौती हो रही है। इससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कब आएगी और कब जाएगी, यह कोई नहीं जानता। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय की बिजली सुबह साढ़े सात बजे के आसपास गुल हो गई। इसके बाद 10 बजे बिजली के दर्शन हुए। इसी तरह दोपहर और शाम को एक से दो घंटे आपूर्ति बाधित रही। इससे गर्मी और उमस में लोग बेहाल रहे।
प्रदेश सरकार की ओर से जिला मुख्यालय को 24 घंटे, तहसील मुख्यालय को 20 और ग्रामीण अंचलों को 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति का निर्देश दिया गया है, लेकिन जिले में यह आदेश प्रभावी होता नहीं दिख रहा है। उमस और गर्मी के बीच अघोषित कटौती से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गत एक सप्ताह बढ़ती गर्मी संग कटौती का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह सात से 10 बजे तक बिजली कटी रही। दोपहर में एक बजे से दो बजे तक जबकि शाम को आधे-आधे घंटे पर बिजली कट रही और आ रही थी। अघोषित कटौती से सुबह जहां पानी भरने के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा, वहीं दोपहर में गर्मी और उमस से लोग बेहाल दिखे। कटौती को लेकर लोगों में नाराजगी है। व्यापारी नेता वंशीधर गुप्ता ने कहा कि विभागीय अधिकारियों की मनमानी से आपूर्ति बिगड़ रही है। अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने कहा कि रोस्टर के अनुसार बिजली दी जा रही है। कभी कभार मेन से बिजली कटने पर दिक्कत होती है।