{"_id":"5ac3e80a4f1c1bee618b554e","slug":"151522788362-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट मोचन संगीत समारोह की शुरुआत आज से 0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट मोचन संगीत समारोह की शुरुआत आज से 0
Updated Wed, 04 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। संकट मोचन संगीत समारोह की शुरुआत बुधवार को शाम सात बजे से होगी। जो नौ अप्रैल तक चलेगी। समारोह का आरंभ सोनम मानसिंह के ओडिसी नृत्य से होगा। समापन नौ अप्रैल को मुंबई की कंकणा बनर्जी के गायन से होगा। पहले दिन भजन सम्राट अनूप जलोटा भक्ति रस की गंगा बहाएंगे। संकट मोचन हनुमान के दरबार में चार अप्रैल से शुरू होने वाले संगीत महाकुंभ में देश 48 नामचीन कलाकार हाजिरी लगाएंगे। इनमें 23 पद्म पुरस्कारों से सम्मानित कलाकार आकर्षण का केंद्र होंगे। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नहीं आएंगी। जावेद अख्तर और शबाना आजमी आएंगी।
दूसरे दिन बिरजू महाराज, पंडित जसराज, तीसरे दिन हरिप्रसाद चौरसिया, कव्वाल हमसर हयात निजामी आकर्षण का केंद्र होंगे। महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र के छोटे भाई डॉ. बीएन मिश्र ने बताया कि इस बार नृत्य, संगीत के साथ कला का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। अलग से कला दीर्घा लगाई गई है। विभिन्न चित्रकार और कलाकार अपनी कृतियों का प्रदर्शन करेंगे। किसी भी सामान्य कलाकार को भी यह मौका मिलेगा कि वह अपनी तूलिका से प्रभु हनुमान के किसी स्वरूप का चित्रांकन करे। इसके लिए 20 मीटर लंबा कैनवास लगाया जाएगा।