फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गर्मी बढ़ी तो गहराने लगा पेयजल संकट

गर्मी बढ़ी तो गहराने लगा पेयजल संकट

Sun, 01 Apr 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
गर्मी बढ़ी तो गहराने लगा पेयजल संकट
ज्ञानपुर/लालानगर। गर्मी शुरू होते ही कालीन नगरी में जगह-जगह पेयजल संकट गहराने लगा है। हैंडपंप जवाब देने लगे हैं तो कुएं और पानी के अन्य स्रोत जलस्तर खिसकने के चलते जनसामान्य के लिए धीरे-धीरे अनुपयोगी साबित होने लगे हैं। नगरीय इलाकों में कई जगह सप्लाई का पानी पीने लायक नहीं आ रहा है। भदोही जिले की प्रमुख व्यावसायिक नगरी गोपीगंज का हाल ज्यादा बुरा है। यहां हैंडपंपों पर भीड़ लग रही है और लोगों को दूर-दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

व्यावसायिक नगरी गोपीगंज के कई मोहल्लों में पेयजल की किल्लत बढ़ गई है। नगर पालिका का जलकल विभाग सुचारु रूप से पेयजल की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। इससे नागरिकों में रोष है। यहीं नहीं कई मोहल्लों में गंदे पानी की शिकायतें हैं। वार्ड नंबर 13 निवासी अकबर अली ने कहा कि जल निगम की टोटी में महज पांच से 10 मिनट तक ही पानी आता है और जब आता है तो इतना गंदा रहता है कि उसको उपयोग में नहीं लिया जा सकता है। जब पानी साफ होने की स्थिति बनती है, तब तक पानी चला जाता है। वार्ड नंबर 10 पश्चिम मोहल्ला निवासी अभिषेक जायसवाल, गिरीश चंद्र जायसवाल और शिवशंकर गुप्ता का कहना है कि शुद्ध पानी न मिलने की समस्या जटिल हो गई है। सुबह-शाम जल निगम का पानी 10 या 20 मिनट ही आता है। वह भी दूषित रहता है। वार्ड नंबर चार सोनखरी निवासी बाबूलाल, मेवालाल, राजेंद्र, बेचू, संतोष, विद्याधर ने बताया कि सोनखरी गांव पिछले 10 वर्ष से नगर पालिका में शामिल है। लेकिन, अभी तक नगर पालिका परिषद की तरफ से दलित बस्ती में पीने के पानी के लिए जल निगम का कनेक्शन नहीं दिया गया। इससे भी जटिल समस्या वार्ड नंबर 11 अलीनगर की है। यहां के निवासी हफीज उल्ला मुर्तजा, एकराम, मुस्लिम जावेद, मुमताज अहमद, जैरुन्निशा, नूरजहां, शकीला, आसमा बेगम, रेशमा, निजा बेगम, तराना, राबिया हनीमून, रुबीना आदि ने बताया कि कुछ लोगों के घरों में जल निगम का कनेक्शन है। नगर पालिका परिषद की तरफ से जल निगम की पाइपलाइन तो बिछाई गई है, लेकिन कनेक्शन नहीं दिया गया है। जबकि पानी का बिल आ जाता है। इससे अलीनगर के निवासियों में नगर पालिका परिषद और वार्ड सभासद की कार्यप्रणाली के प्रति रोष है। मोहल्लेवासी एक निजी समर्सिबल से पानी की जरूरत पूरी करते हैं। यहां दूर-दूर से मोहल्ले के लोग पानी लेने पहुंचते हैं। इस वार्ड में सात हैंडपंप लगे हैं। इनमें से चार हैंडपंप खराब हैं। गर्मी शुरू होते ही पेयजल की घोर किल्लत शुरू हो गई है। ऐसे में गर्मी और बढ़ने पर क्या होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed