{"_id":"5a57d2014f1c1b70188b4744","slug":"151515704833-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतधर्म महामंडल ने किया शंकराचार्य का अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतधर्म महामंडल ने किया शंकराचार्य का अभिनंदन
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। श्री भारत धर्म महामंडल की ओर से द्वारका-शारदापीठाधीश्वर जगद गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद का अभिनंदन किया गया। गुरुवार को आर्य महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का आगाज आचार्य पं. अनंत किशोर शास्त्री के वैदिक मंगलाचरण और डा. विजय कपूर के पौराणिक मंगलाचरण से किया गया। इसके उपरांत आचार्य पं. वीरेश्वर दत्त के आचार्यत्व में शंकराचार्य जी का पादुकापूजन किया गया।
गुरुवार को स्वागत भाषण के दौरान सत्यनारायण पांडेय ने कहा कि शंकराचार्य पद पर पुनरभिषेक के उपरांत प्रथम काशी आगमन पर आपके आशीर्वाद के पात्र बन रहे हैं तो यह निश्चय ही हमारे पूर्वजन्मों के किन्हीं पुण्यों का फल है। अभिनंदन पत्र वाचन दिनेश मणि तिवारी और अभिनंदन समर्पण डा.शशिकांत दीक्षित और सत्यनारायण पांडेय ने किया। इस दौरान भारत धर्म महामंडल, विद्यादेवी बी.डी सोमानी उच्च शिक्षण संस्थान, आर्य महिला इंटर कॉलेज, नागरमल मुरारका माडल स्कूल और आर्य महिला बाल विभाग द्वारा शंकराचार्य का सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रो. रचना दूबे, अरविंद अग्रवाल, दीनानाथ झुनझुनवाला, गुलाबधर मिश्रा, डा. पीएस पांडेय, डा. अनुराग दीक्षित, डा. पूजा दीक्षित, शिव प्रसाद श्रीवास्तव और गोपाल नारायण पांडेय उपस्थित रहे।