{"_id":"59c02d9a4f1c1b2f688b5277","slug":"151505766810-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा लालपुर से ही होंगे लोकार्पण-शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा लालपुर से ही होंगे लोकार्पण-शिलान्यास
Updated Tue, 19 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 और 23 सितंबर के प्रस्तावित काशी दौरे के कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने की कवायद तेज हो गई है। प्रस्तावित कार्यक्रमों में पीएमओ के निर्देशानुसार बदलाव किए जा रहे हैं। अब प्रधानमंत्री सभी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास 22 सितंबर को बड़ा लालपुर से ही करेंगे। पहले दो परियोजनाओं का लोकार्पण बड़ा लालपुर में बाकी 15 परियोजनाओं का लोकार्पण और पांच परियोजनाओं का शिलान्यास डीरेका में कराया जाना था। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक पीएमओ ने लोकार्पण-शिलान्यास सहित सरकारी योजनाओं से जुड़े सभी कार्यक्रम एक जगह कराने को कहा है। इसके मद्देनजर डीरेका में प्रस्तावित कार्यकर्ता संवाद को छोड़कर बाकी कार्यक्रम बड़ा लालपुर शिफ्ट कर दिए गए हैं।
हालांकि पीएमओ की ओर से प्रोटोकाल जारी न होने के कारण उच्चाधिकारी मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि एसपीजी की विजिट के बाद पीएमओ से मिनट टू मिनट प्रोटोकाल जारी होगा। फिलहाल पूरा फोकस तैयारियों को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने पर है। पीएमओ का निर्देश आने से पहले तक डीरेका में लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम के लिए बांस-बल्ली गाड़ने और मंच बनाने का काम चल रहा था। दोपहर बाद इन्हें हटाया जाने लगा। वहीं, बड़ालालपुर, शाहंशाहपुर और अस्सी घाट पर तैयारियां जारी रहीं। बांस-बल्ली गाड़ने, पंडाल और मंच बनाने के साथ ही कार्यक्रम स्थलों की ओर जाने वाली सड़कें चमकाई जा रही हैं। स्ट्रीट लाइट और डिवाइडरों का रंगरोगन कराया जा रहा है। पेड़ की डालियां छांटी जा रही हैं। हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। आला अधिकारियों के साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों की दिन भर आवाजाही लगी रही।
मुसहर बस्ती और लश्कर गांव में भी तैयारी
आराजीलाइन। प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा, भूतत्व खनिकर्म एवं कृषि उत्पादन आयुक्त राजप्रताप सिंह सोमवार को शाहंशाहपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आए अपर मुख्य सचिव ने शाहंशाहपुर में पीएम के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही, यहां गंगातीरी गायों के लिए बनी गौशाला देखी। सभास्थल और हेलीपैड का जायजा लेने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों से यहां आयोजित होने वाले मेले और गौशाला की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। समय से पहले सभी तैयारियां हर हाल में मुकम्मल करने के निर्देश दिए। शाहंशाहपुर का जायजा लेने के बाद अपर मुख्य सचिव ने लश्कर गांव और शाहंशाहपुर की मुसहर बस्ती का निरीक्षण किया। अपर मुख्य सचिव के इन गांवों में जाने के बाद संभावना जताई जा रही है कि पीएम इनमें से किसी एक जगह जा सकते हैं। वहां स्वच्छता अभियान में शामिल हो सकते हैं और गरीबों को आवास दे सकते हैं। हालांकि अधिकृत तौर पर इस बारे में कोई सूचना नहीं आई है। निरीक्षण के दौरान डीएम योगेश्वर राम मिश्र, सीडीओ सुनील कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
काटी जा रही 30 बीघे की चरी
हैलीपैड बनाने सहित अन्य तैयारियों के लिए भारतीय राजकीय कृषि एवं पशुधन प्रक्षेत्र शांहशाहपुर में 30 बीघे चरी की कटाई कराई जा रही है। सुरक्षा कारणों के चलते हैलीपैड और सभास्थल के आसपास के खेत खाली कराए जा रहे हैं। गौशाला के ठीक सामने की छोटी पोखरी पाटी जा रही है।