{"_id":"596a7fb64f1c1b854e8b463a","slug":"151500151734-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा विश्वनाथ की खुलेगी भस्मशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा विश्वनाथ की खुलेगी भस्मशाला
Updated Sun, 16 Jul 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। विश्वनाथ मंदिर की चार बड़ी परियोजनाओं के कार्य वृत्त का शनिवार को अनुमोदन कर दिया गया। अब बाबा विश्वनाथ की भस्मशाला, गोशाला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और महिला महाविद्यालय खोलने की योजनाएं साकार हो सकेंगी। योगी सरकार में न्यास परिषद ने इन परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए सहमति दी है। परिसर के विस्तार के लिए जल्द ही मंदिर प्रशासन पांचों पंडवा धर्मशाला को खरीदेगा। काशी विश्वनाथ विश्वनाथ वैदिक कर्मकांड प्रशिक्षण केंद्र संचालित करने के लिए छह लाख रुपये आवंटित कर दिए गए। मंदिर प्रशासन जल्द ही वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ ही पूजा, सेवा का प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
चुनार के पास ककरही में बाबा की 45 बीघा जमीन पर भस्मशाला खोली जाएगी। इसके अलावा उसी परिसर में बाबा विश्वनाथ महिला महा विद्यालय, बाबा विश्वनाथ गोशाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना के लिए प्रस्ताव बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रस्ताव जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। विश्वनाथ मंदिर से सेवा निवृत्त होने वाले कर्मचारियों, पुजारियों, सेवादारों को 11लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने के फैसले का भी अनुमोदन शनिवार को किया गया। न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी ने बताया कि चारों परियोजनाओं का प्रस्ताव बनाने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही इन योजनाओं पर काम दिखने लगेगा।
पुजारियों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष निर्धारित
वाराणसी। विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों, सेवादारों की सेवानिवृत्ति आयु के प्रस्ताव का भी शनिवार को न्यास अध्यक्ष ने अनुमोदन कर दिया। अब पुजारियों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष और कर्मचारियों की 60 वर्ष होगी।
विज्ञापन
बाबा की यज्ञशाला बनकर तैयार
वाराणसी। विश्वनाथ मंदिर में यज्ञशाला में श्रावण शुक्ला पंचमी तिथि से यज्ञ आरंभ हो जाएगा। प्रथम यज्ञ हवन के बाद देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु 1100 रुपये के शुल्क पर इस यज्ञशाला में हवन कर सकेंगे।