फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दो साल में पूरा होगा लहरतारा-फुलवरिया मार्ग

दो साल में पूरा होगा लहरतारा-फुलवरिया मार्ग

Thu, 22 Jun 2017 02:07 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
दो साल में पूरा होगा लहरतारा-फुलवरिया मार्ग
वाराणसी। लहरतारा से फुलवरिया होते हुए सेंट्रल जेल रोड के निर्माण पर सेना और प्रशासनिक अफसरों के बीच सहमति और जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पर सहमति के बाद निर्माण कार्य शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। अगस्त में टेंडर होना है। इसके बाद मार्ग का काम दो साल में पूरा होगा।
विज्ञापन

पहले छावनी क्षेत्र की नई बाउंड्री अंदर बनाई जाएगी, उसके बाद बाहर से तोड़ी जाएगी। लहरतारा से फुलवरिया होते हुए सेंट्रल जेल तक लगभग पांच किमी लंबी सड़क का निर्माण होना है। मंगलवार को 39 जीटीसी में सेना, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें जमीन के हस्तांतरण पर सहमति बन गई। सेना की 18.726 एकड़ क्लास ए की जमीन क्लास सी में हस्तांतरित कर दी गई थी। सड़क की चौड़ाई 40 फीट होगी। इसमें रोड 30 फीट चौड़ी होगी। दोनों ओर पांच-पांच फीट का पाथ-वे होगा। किनारों पर नाली बनाई जाएगी। लहरतारा से इमिलिया घाट तक की सड़क मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) को कराना है, जबकि बाकी काम लोक निर्माण विभाग को कराना है।
विज्ञापन


राजीव कुमार होंगे छावनी के नए सीईओ
वाराणसी। छावनी क्षेत्र के नए सीईओ राजीव कुमार होंगे। गुरुवार को वह कार्यभार ग्रहण करेंगे। वह मूलरूप से बिहार के बेतिया जिले के हैं। वह दानापुर में डीईओ के पद पर तैनात थे। वर्तमान सीईओ प्रोमिला जायसवाल पठानकोट में डीईओ होंगी। बुधवार को उनको विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed