फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कूड़ा प्लांट लगाएं वरना लाइसेंस रद्द

कूड़ा प्लांट लगाएं वरना लाइसेंस रद्द

Sat, 17 Jun 2017 01:51 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
कूड़ा प्लांट लगाएं वरना लाइसेंस रद्द
वाराणसी। संयुक्त सचिव प्रवीण प्रकाश ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ-साथ जनसहभागिता भी जरूरी है। इसके लिए शहर के ऐसे होटल, रेस्टोरेंट, रैनबसेरा, गेस्ट हाउस या ऐसे संस्थान जहां से रोजाना 100 किलो या इससे अधिक कचरा निकलता है, उनके संचालकों को खुद कचरे के छोटे प्लांट लगाने होंगे। प्रवीण प्रकाश ने शुक्रवार को शहर की सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के बाद नगर निगम मुख्यालय में ये बातें पत्रकारों से कहीं। बताया कि इसके लिए उन्हें तीन माह का समय दिया जा रहा है। इसके बाद जिन्होंने प्लांट नहीं लगवाए, उनके लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव ने नगर आयुक्त को इस पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। कहा कि लापरवाही पर प्रदेश सरकार और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्रवाई करेगा। बताया कि काशी को सफाई के क्षेत्र में 2019 तक देश का मॉडल शहर बनाने की तैयारी है। इसके लिए केंद्र से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर आयुक्त को निर्देश दिया गया है कि वे गीला और सूखा कूड़ा के बारे में नागरिकों को बताएं। यह जानकारी दें कि इससे बिजली और जैविक खाद बनेगी। कूड़े का सही इस्तेमाल हो, इसके लिए एक निजी कंपनी से संपर्क किया गया है। कंपनी खाद और बिजली बनाएगी। डाला सीमेंट फैक्ट्री के अधिकारियों से नगर आयुक्त को संपर्क करने के लिए कहा गया है। ताकि उससे निकलने वाले अवयव को सीमेंट बनाने में इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed